ENG vs IND: ‘टीम में बहुत सारे बदलाव…’, टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद बचाव में उतरे कोच गौतम गंभीर 

ENG vs IND: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का सीरीज जीत का सपना चकनाचूर हो चुका है. हर तरफ से उठ रहे सवालों के बीच टीम के हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया के बचाव में उतरे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

Screen Grab from Social Media

Screen Grab from Social Media

Gautam Gambhir Statement: टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लिश टीम के सामने एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और महज 76 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गए. भारतीय टीम को तीसरे टी20 मैच में 125 रनों से शर्मनाक हार मिली है. इस हार के साथ ये तो तय हो गया कि टीम इंडिया अब सीरीज जीत नहीं सकती है. ऐसे में अब कप्तान श्रेयस अय्यर और पूरी टीम पर सवाल खड़े होने लगे हैं. हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब जीत कर आई भारतीय टीम की ये दुर्दशा सवालों के घेरे में हैं. मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों के बचाव में उतरे. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

जब टीम बदलती है तो ऐसा होता है- गौतम गंभीर

हेड कोच गौतम गंभीर ने इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया का बचाव किया. उन्होंने कहा, “जब आप किसी टीम को दोबारा से खड़ा करते हैं तो इस तरह का प्रदर्शन देखने को मिलता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. फिर चाहे वो कप्तान हो या ओपनिंग बल्लेबाज. इस टीम में हार्दिक पांड्या नहीं हैं, जसप्रीत बुमराह नहीं है. जब आप इस तरह के बदलाव की तरफ जाते हैं तो ऐसा होता है. अगर आप देखे तो 15 साल का खिलाड़ी ओपनिंग कर रहा है. प्रिंस यादव अपना दूसरा टी20 मैच खेल रहे थे तो वहीं हर्षित भी इंजरी से ही लौटा है.” 

विज्ञापन

टीम इंडिया की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

टीम इंडिया की बल्लेबाजी इंग्लैंड में एक बार फिर से बुरी तरह से फ्लॉप नजर आई. टीम इंडिया के सामने तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल करने के लिए 202 रनों की दरकार थी लेकिन भारतीय बल्लेबाज केवल 76 रन ही बना सके. वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. दोनों ने 13 रनों की पारी खेली. अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने 10 रनों की पारी खेली. इसके अलावा टीम का कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ