IPL 2026 से पहले KKR ने 9.2 करोड़ के बांग्लादेशी प्लेयर को टीम से निकाला, BCCI के ऑर्डर के बाद लिया कड़ा एक्शन

KKR Officially Released Mustafizur Rahman: BCCI ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिए थे कि उन्हें बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना चाहिए. 9.2 करोड़ रूपये में रहमान को ऑक्शन में KKR ने खरीदा था लेकिन अब उन्होंने ऑफिशियल तौर पर इस लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज को रिलीज कर दिया है.

KKR Officially Released Mustafizur Rahman

KKR ने उठाया बड़ा कदम

KKR Officially Released Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 से पहले मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का फैसला किया है. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा और अत्याचार के बाद फैंस ने IPL खेलने वाले एकमात्र बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर को रिलीज करने की मांग की थी. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने हाल ही में बताया था कि बोर्ड ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के निर्देश दे दिए हैं. हर कोई कोलकाता नाइट राइडर्स के जवाब का इंतजार कर रहा था और अब उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर मुस्तफिजुर को टीम से निकाल दिया है.

विज्ञापन

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज

KKR ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए ऐलान कर दिया कि उन्होंने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स ये कन्फर्म करती है कि IPL को चलाने वाले BCCI ने उन्हें मुस्तफिजुर रहमान को आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले रिलीज करने के निर्देश दिए. बोर्ड ऑफ कंट्रोल ऑफ क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के आदेश के बाद बातचीत और प्रक्रिया पूरी होने के साथ रिलीज की प्रक्रिया हो चुकी है. BCCI कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL के नियमों के तहत एक रिप्लेसमेंट प्लेयर लेने की अनुमति देगी और बाकी जानकारी कुछ समय में आप तक पहुंच जाएगी.’

विज्ञापन

आप नीचे ऑफिशियल पोस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन

KKR के पास रिप्लेसमेंट का मौका

IPL 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 रूपये की भारी रकम देकर मुस्तफिजुर रहमान को टीम में जगह दी थी. हालांकि, अब रहमान के रिलीज के बाद उनके पास रिप्लेसमेंट का विकल्प उपलब्ध है. स्पेंसर जॉनसन, झाय रिचर्डसन, ल्यूक वुड समेत कई सारे गेंदबाज हैं, जो मुस्तफिजुर की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ सकते हैं. KKR ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वो स्क्वाड से जुड़ा अपडेट अपने फैंस को साझा करेंगे. देखना होगा कि किस प्लेयर को पर्पल जर्सी में खेलने का चांस मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ