अब कैसे इग्नोर करेगा BCCI? 5 मैचों में 4 शतक जड़ RCB के स्टार प्लेयर ने उड़ाया गर्दा, टीम इंडिया में वापसी का ठोका दावा

Devdutt Padikkal One More Century: विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पडिक्कल अपने प्रदर्शन से गर्दा उड़ा रहे हैं. वो काफी समय से टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वो इग्नोर हो रहे थे. अब उन्होंने पांच मैचों में 4 शतक जड़ टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है. उन्हें नजरअंदाज करना सिलेक्टर्स के लिए मुश्किल होगा.

Devdutt Padikkal One More Century

पडिक्कल ने मचाई तबाही

Devdutt Padikkal One More Century: देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से तबाही मचा रहे हैं. वो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और RCB फैंस उन्हें लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं. देवदत्त ने अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन के अपने 5 मैचों में से 4 में शतक जड़ दिए हैं. ऐसे में उन्हें इग्नोर करना BCCI और सिलेक्टर्स के लिए मुश्किल रहने वाला है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के सिलेक्शन से ठीक पहले टीम इंडिया में अपनी वापसी का दावा ठोक दिया है.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा एक और शतक

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में देवदत्त पडिक्कल ने झारखंड के खिलाफ 147 रन की पारी खेली. उन्होंने इसके बाद केरल और पुडुचेरी के खिलाफ मुकाबले में भी शतक जड़ा. अब उन्होंने त्रिपुरा के गेंदबाजों का भी हाल बेहाल किया. अहमदाबाद में हो रहे इस मुकाबले में पडिक्कल ने आते ही संभलकर बल्लेबाजी की, क्योंकि कप्तान मयंक अग्रवाल और करुण नायर जल्दी आउट हो गए. पडिक्कल ने 8 चौके और 3 छक्कों के दम पर 120 गेंदों में 108 रन की पारी खेली. ये उनका टूर्नामेंट में चौथा शतक रहा.

विज्ञापन

देवदत्त का विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक प्रदर्शन

  • 147 रन (118 गेंद) vs झारखंड (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 124 रन (137 गेंद) vs केरल (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 22 रन (12 गेंद) vs तमिलनाडु (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 113 रन (116 गेंद) vs पुडुचेरी (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • 108 रन (120 गेंद) vs त्रिपुरा (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

टीम इंडिया का खटखटा रहे दरवाजा

देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया के लिए ब्लू जर्सी में आखिरी बार 2021 में खेले थे. वो श्रीलंका के खिलाफ दो टी20 मैच खेलते हुए नजर आए थे. इसके बाद उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट में मौका नहीं मिला है. वनडे स्क्वाड में भी उन्हें शामिल किया गया था लेकिन डेब्यू का चांस नहीं मिला. अब पडिक्कल ने 5 मैचों में 4 शतक जड़कर टीम इंडिया में वापसी के लिए दरवाजा खटखटाया है. कुछ घंटों में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है. सिलेक्टर्स उन्हें स्क्वाड में शामिल कर तगड़े प्रदर्शन का इनाम दे सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ