IPL में गर्लफ्रेंड कल्चर पर लगा 'बैन'? BCCI ने जारी किए सख्त नियम, उल्लंघन करने पर मिलेगी कड़ी सजा

BCCI New Rules for Players: IPL 2026 के बीच BCCI ने सख्ती भरे नियम जारी कर दिए हैं. कुछ विवादों के बाद BCCI ने सभी फ्रेंचाइजी को नियमों की लिस्ट भेजी है. इनका उल्लंघन करने पर कड़ी सजा मिल सकती है.

BCCI New Rules for Players

बीसीसीआई ने जारी किए सख्त नियम

BCCI New Rules for Players: IPL 2026 के बीच BCCI ने सख्ती अपनाने का फैसला किया है. टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स की एंट्री एवं ई-सिगरेट को लेकर विवाद खड़े हुआ था और अब इनके खिलाफ BCCI ने सख्त कदम उठाया है. एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट ने हाल ही में BCCI को एक रिपोर्ट साझा की थी और इसके बाद टीमों के खिलाफ सख्त नियम लागू करने की खबर सामने आई थी. अब बताया जा रहा है कि BCCI ने टीम मैनेजर्स के साथ नियम साझा कर दिए हैं.

विज्ञापन

BCCI ने टीमों को भेजी नियमों की लिस्ट

BCCI ने सभी IPL फ्रेंचाइजियों के साथ 8 पेज की गाइडलाइन साझा कर दी है, जिसमें सभी नए नियमों के बारे में बताया गया है. नीचे कुछ मुख्य पॉइंट्स हैं:

विज्ञापन
  • BCCI ने टीमों को हनी ट्रैप के जोखिम से बचने की सलाह दी. खिलाड़ियों पर अगर किसी महिला ने गंभीर आरोप लगा दिए, तो इससे IPL की छवि खराब हो सकती है.
  • IPL टीम के सदस्यों के रूम में बिना जानकारी या टीम मैनेजर की अनुमति के बाहरी लोगों को लाने की अनुमति नहीं है.
  • खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के सदस्य सुरक्षा अधिकारी या टीम इंटेग्रिटी ऑफिसर की अनुमति के बिना टीम होटल से बाहर नहीं जा सकते.
  • खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, टीम ऑफिशियल्स और IPL फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले सभी सदस्यों के लिए स्टेडियम में अक्रेडिटेशन कार्ड पहनना जरूरी है.
  • मैच के दौरान टीम के मालिकों को खिलाड़ियों या मैनेजर्स से डगआउट में बात करने की अनुमति नहीं है.
  • टूर्नामेंट के दौरान वेन्यू, होटल और ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. BCCI ने इसे कानूनी अपराध बताया है.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान? आया चौंकाने वाला अपडेट

नियमों का उल्लंघन करने पर मिलेगी सजा

BCCI ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कदम उठाया जाएगा. उन्होंने टीम मैनेजर्स को निर्देश दे दिए हैं कि जल्द से जल्द सभी खिलाड़ियों को नियमों के बारे में बता दिया जाए. इसके बाद यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो BCCI खिलाड़ियों को नोटिस भेज सकती है या उन पर भारी जुर्माना लगा सकती है. इसके अलावा दोषी पाए गए खिलाड़ियों को मौजूदा या अगले सीजन के लिए बैन किया जा सकता है और अगर मामला गंभीर हुआ, तो पुलिस केस भी दर्ज हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ