BCCI-BCB Controversy Row: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खेलने के लिए भारत नहीं आने का फैसला किया. इसके बाद आईसीसी ने उनको टूर्नामेंट से उनको बाहर का रास्ता दिखाते हुए स्कॉटलैंड को हिस्सा बना लिया. इस लड़ाई में पाकिस्तान भी कूद पड़ा लेकिन अब सब कुछ सही रास्ते पर आता हुआ नजर आ रहा है. पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए भी तैयार हो गया है तो वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी बीसीसीआई के साथ अपने रिश्तों को सुधारना चाहता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश बीसीसीआई के साथ बातचीत कर तनाव को खत्म करना चाहता है.
🚨 BCB WANTS THINGS CLEAR WITH BCCI 🚨
– Bangladesh Cricket President Animul Islam has hinted that he is looking to break the ice with BCCI during India Vs Pakistan match. (Cricbuzz). pic.twitter.com/3ICENuGPiq---विज्ञापन---— Tanuj (@ImTanujSingh) February 12, 2026
BCB अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने इस बात को संकेत दिए हैं. बांग्लादेशी समाचार पत्र प्रोथोम आलो में उनका एक बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “आईसीसी ने एक फैसला लिया है. एशिया के 5 देश भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान आईसीसी के प्रमुख हितधारक हैं. ऐसे में वो चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के दिन पांचों एशियाई देशों के प्रतिनिधि एक साथ कोलंबो में मैच देखें और बातचीत करें. आप इसे हमारे बीच रिश्तों को सही करने की शुरुआत मान सकते हैं.”
बांग्लादेश ने किया पाकिस्तान को राजी
पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के आड़ में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच को बायकॉट करने का नाटक कर रही थी. इसको लेकर आईसीसी के साथ लाहौर में एक अंतिम मीटिंग हुई जिसमें पाकिस्तान ने अपना फैसला बदला और इस मैच में खेलने के लिए हामी भर दी. इस मीटिंग को लेकर सामने आ रही जानकारी के अनुसार बांग्लादेश ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए काफी हद तक राजी किया है. बांग्लादेश बोर्ड भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ अपने रिश्तों को खराब नहीं करना चाहता है.










