ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु स्थित एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है। मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानी दो बजे से शुरू होगा।
वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों का सफर:
वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों ने अबतक क्रमशः तीन-तीन मुकाबले खेले हैं। इस बीच ग्रीन टीम को अपने दो मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं कंगारू टीम को एक मैच में जीत नसीब हुई है। वर्ल्ड कप 2023 के 17 मुकाबले बीत जाने के बाद पाकिस्तान की टीम चार (-0.137) अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर स्थित है। वहीं ऑस्ट्रेलिया दो (-0.734) अंकों के साथ छठवें स्थान पर काबिज है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड:
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अबतक कुल 107 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया को 69 मुकाबलों में कमायाबी हाथ लगी है। वहीं पाकिस्तान को 34 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा तीन मैच बिना परिणाम के खत्म हुए हैं, जबकि एक मैच टाई हुए हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान: अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और उसामा मीर।
संबंधित खबरें
4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
24 mins agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
3 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
11 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
11 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
12 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
13 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
13 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines