ODI World Cup 2023 SA vs PAK: विश्व कप में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है। इस विश्व कप में ये पाकिस्तान की लगातार चौथी हार थी। चेन्नई में खेले गए इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया। इस हार के बाद पाक टीम के कप्तान बाबर आजम की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट जमकर बाबर को लताड़ लगा रहे हैं। यहां तक की अब बाबर की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे है।
बाबर की कप्तानी पर उठे सवाल
इस विश्व कप 2023 में पाक टीम के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी कुछ खास नहीं दिखी। इसकी एक झलक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिली। इस मैच में बाबर ने जिस हिसाब से अपने तेज गेंदबाजों के जल्दी ओवर निकलवा दिए और बाद में स्पिन गेंदबाज को ऐसे समय पर गेंद देना जब 18 गेंदों पर विपक्षी टीम को 5 रन चाहिए हो बाबर के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया। इसके अलावा बल्लेबाजी में बाबर कुछ खास कमाल कर नहीं पाए है। जब-जब टीम को बाबर की जरूरत पड़ी उन्होंने निराश ही किया है। अब खुद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स बाबर की कप्तानी पर सवाल उठाने लगे है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: क्या पाकिस्तान को अंपायर ने हराया? एक ओवर में 2 फैसलों पर फैंस ने उठाए सवाल
नवाज को ओवर देने पर उठ रहे सवाल
मैच के दौरान जब पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजों के ओवर समाप्त हो गए थे तब बाबर ने उसामा मीर की जगह मोहम्मद नवाज को गेंद थमाई। जबकि उसामा मीर अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और दो विकेट भी ले चुकें थे लेकिन बाबर ने उनकी बजाय नवाज को गेंदबादी कराई।
https://twitter.com/SaadIrfan258/status/1717952327045492846?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1717952327045492846%7Ctwgr%5E822dfacb4344548981596a3426e392cb5d04ae0c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fsports%2Fcricket%2Ficc-cricket-world-cup-2023-pak-vs-sa-pakistan-lost-another-match-to-south-africa-and-fans-are-criticizing-babar-azam-2524052
जिस पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम, मिस्बाह-उल-हक, शोएब मलिक, शोएब अख्तर तक बाबर की आलोचना कर रहे हैं। फैंस को भी कहीं न कहीं बाबर का ये फैसला काफी चौंकाने वाला लगा और मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने बाबर की जमकर क्लास लगाई।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines