News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Mayank Agarwal: टीम इंडिया से बाहर चल रहा एक स्टार खिलाड़ी अब इंग्लैंड में जाकर काउंटी क्रिकेट खेलेगा. उसे पूरी उम्मीद है कि वहां जलवा दिखाने के बाद उसकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. ये वही खिलाड़ी है, जिसने आते ही टेस्ट क्रिकेट में धमला मचा दिया था, लेकिन चोटिल होने के बाद वो टीम से बाहर हो गया. जब ठीक होकर लौटा तो वो फॉर्म नहीं दिखाया पाया, जिसके साथ उसने करियर का आगाज किया था. लिहाजा उसे ड्रॉप कर दिया गया और पिछले 3 साल से उसकी वापसी नहीं हुई. अब इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड का रुख करने का फैसला किया है. ये कोई और नहीं बल्कि दाएं हाथ के स्टार बटैर मयंक अग्रवाल हैं, जो इंग्लैंड की यॉर्कशर टीम के लिए काउंटी खेलेंगे.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक मयंक अग्रवाल 8 सितंबर से टॉन्टन के काउंटी ग्राउंड में समरसेट के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम में शामिल हो जाएंगे. वो यॉर्कशर के लिए कुल 3 मैच खेलेंगे. इसके बाद 2025-26 रणजी ट्रॉफी के लिए भारत वापस लौट आएंगे. यह उनका पहला काउंटी चैंपियनशिप अनुभव होगा.
Mayank Agarwal will play Yorkshire's last three matches of the County Championship season before returning to India in time for the 2025-26 Ranji Trophy
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 4, 2025
Details: https://t.co/2ep7hXLYsk pic.twitter.com/dO45JvnzIQ
मयंक अग्रवाल ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साल 2022 में बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेला था. यह उनके करियर का 21वां टेस्ट था. साल 2021-22 के इंग्लैंड दौरे पर मयंक को ओपनिंग करनी थी, लेकिन सिर में चोट लगने की वजह से वह पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे.उसके बाद से ही मयंक आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खेलते रहे हैं.
दरअसल, मयंक हर हाल में टीम इंडिया में लौटना चाहते हैं. इसके लिए वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. मयंक टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं. 2018 में डेब्यू करने से लेकर 2022 तक वो टेस्ट खेले. उनके नाम इस फॉर्मेट में 2 डबल सेंचुरी हैं. खास बात ये कि मयंक ने भारत के लिए 41.33 की औसत से टेस्ट में कुल 1488 रन किए हैं. इस वक्त टेस्ट टीम में नंबर 3 की पोजीशन खाली है, इस जगह को ध्यान में रखते हुए मयंक अगला घरेलू सीजन खेलने उतरेंगे.
India opener Mayank Agarwal is set to join Yorkshire for the remainder of the County Championship! 🇮🇳✈️🏏
— Sporttify (@sporttify) September 4, 2025
First county stint
Will play 3 matches starting Sept 8 vs Somerset
Recently played Maharaja T20 & won IPL with RCB
8050 FC runs | 1488 Test runs | 4 Test 100s#MayankAgarwal… pic.twitter.com/IH9xm8wE3i
मयंक कर्नाटक के लिए वो सबसे अनुभवी और स्टार बैटर हैं. इसी साल उन्होंने जनवरी में कर्नाटक की टीम को विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब दिलाया था. 10 मैचों में 93 की शानदार औसत से 651 रन किए थे. वो करुण नायर के बाद टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर थे. फर्स्ट क्लास में इस खिलाड़ी ने 190 पारियों में 44 की औसत से 8,050 रन किए हैं, जिनमें 18 सेंचुरी शामिल हैं.
मयंक अग्रवाल टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट में डेब्यू कर चुके हैं. वहीं टीम इंडिया के लिए मयंक ने 36 टेस्ट पारियों में 41.33 की औसत से 1,488 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 2 दोहरे शतक हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रन है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था.
ये भी पढ़ें: UP T20 लीग में निकला मैच फिक्सिंग का ‘जिन्न’, इस टीम के मैनेजर को दिया गया 1 करोड़ का ऑफर
WWE SmackDown को आखिरी सलाम करने रिंग में उतरेंगे John Cena, जहां 23 साल पहले शुरू किया था करियर
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।