IPL 2026, Axar Patel: इस वक्त एशिया कप 2025 को लेकर माहौल बना हुआ है. 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें टीम इंडिया भी शामिल है, जिसके स्क्वाड का ऐलान भी हो गया है. भारतीय टीम में शामिल किए गए स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को लेकर बड़ी खबर आई है. जिसमें बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कप्तानी के भार से मुक्त कर सकती है. अक्षर बतौर खिलाड़ी खेलते दिखेंगे. न्यूज 24 के वैभव भोला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अगले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को नया कप्तान मिलने की पूरी संभावना है. अक्षर पटेल एक खिलाड़ी के रूप में टीम में रहेंगे, लेकिन कप्तानी नहीं करेंगे.
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार आगाज किया था, पहले 8 में से 6 मैचों मं उसने जीत हासिल की थी. मतलब पहला हॉफ बढ़िया गया था, लेकिन दूसरे हॉफ में वो पटरी से उतर गई. हार का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि आखिर में यह टीम प्लेऑफ में तक नहीं पहुंच पाई थी. दिल्ली ने 14 में से 7 मैच जीते थे, जबकि 6 हारे थे. एक मुकाबला बारिश के चलते नहीं हो सका था. टीम ने प्वाइंट टेबल में नंबर 5 पर फिनिश किया था.
कैसा था अक्षर पटेल का प्रदर्शन?
अगर अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2025 में बल्ले से 12 मैच की 11 पारियों में सिर्फ 263 रन किए थे. एक भी फिफ्टी नहीं थी. 12 मैच की 11 पारियों में वो सिर्फ 5 विकेट ले पाए थे. पिछले सीजन उन्हें उंगली की चोट ने परेशान किया था.
कौन बनेगा Delhi Capitals का नया कप्तान?
अब सवाल ये है कि अगले सीजन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) कप्तान कौन बनेगा? इस रेस में एक दो नहीं बल्कि 3 नाम हैं. पहला नाम उसी खिलाड़ी का है, जो आईपीएल 2025 में भी कप्तानी के लिए टीम प्रबंधन की पहली पसंद था, लेकिन उसने कप्तानी लेने से मना कर दिया था. ये कोई और नहीं बल्कि केएल राहुल थे, जिन्हें अगले सीजन कप्तान चुना जा सकता है. उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स का नाम भी रेस में शामिल है. केएल राहुल को दिल्ली ने मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था.
कैसा है केएल राहुल का कप्तानी रिकॉर्ड?
केएल राहुल कप्तानी के लिए बढ़िया दावेदार हैं. उनके पास अनुभव है. वो इस लीग में सबसे पहले पंजाब किंग्स और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों को लीड कर चुके हैं. उन्होंने इन दोनों टीमों के लिए 64 मैचों में कप्तानी की, जिनमें से 31 जीते और इतने ही हीरे. 2 मैच ड्रॉप पर समाप्त हुए थे. राहुल टीम इंडिया के लिए भी तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं.