AUS vs SA 2nd Semi FInal: आईसीसी विश्व कप 2023 का सबसे रोमांचक पल चल रहा है। विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना लिया है। विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह मुकाबला कांटे का होने वाला है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें काफी मजबूत है, ऐसे में किसी के लिए भी यह जीत आसान नहीं होगी।
ये भी पढें:- IND vs NZ: टूट गया श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड, कीवी बल्लेबाज ने जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, Watch Video
दोनों टीमें जीत चुकी है 7-7 मैच
साउथ अफ्रीका इस विश्व कप की दूसरी सबसे सफल टीम है। अफ्रीका ने कुल 9 लीग मुकाबले में से 7 मुकाबले अपने नाम किए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी 9 मुकाबले में से 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं। लेकिन गौर करने वाली बात है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट का शुरुआती दो मुकाबला गवा दिया था, इसके बाद लगातार 7 मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। हालांकि साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट अच्छा होने के कारण वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहा। अब देखने वाली बात होगी कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में कौन दूसरा सेमीफाइनल अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: जब विराट कोहली ने जड़ा 50वां शतक, Hotstar पर टूट गए व्यूअरशिप के सभी पुराने रिकॉर्ड
कैसा है ईडन गार्डन्स का मैदान
विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान बल्लेबाजी के लिए काफी बेस्ट है। यह ग्राउंड काफी छोटा है, ऐसे में यहां छक्के-चौकों की बरसात होने वाली है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह मुकाबला हाई स्कोरिंग वाला होगा। इस मैच में टॉस भी काफी अहम रोल अदा करने वाला है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
23 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
30 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines