---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया बन गई नंबर 1, जीत के बावजूद AUS 5वें स्थान पर

Australia Beats Pakistan Team India Number 1: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पर्थ टेस्ट में 360 रन से हराया। इसका फायदा टीम इंडिया को हुआ है।

---विज्ञापन---

Australia Beats Pakistan, Team India Number 1: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पर्थ में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 360 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में जीता कोई और हारा कोई लेकिन फायदा टीम इंडिया को हो गया। वहीं जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत और पाकिस्तान दोनों से पीछे रह गई। दरअसल हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के पॉइंट्स टेबल की जिसमें अब टीम इंडिया नंबर 1 बन गई है।

क्या है WTC पॉइंट्स टेबल का हाल?

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में 66.67 प्रतिशत विनिंग पर्सेंट के साथ टॉप पर है। जबकि पाकिस्तान का भी विनिंग पर्सेंट उतना ही है। लेकिन टेबल में भारत टॉप पर और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। वहीं पॉइंट्स टेबल में जीत के बावजूद कंगारू टीम पांचवें स्थान पर है। मौजूदा चैंपियन कंगारू टीम 41.67 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के भी बराबर 50-50 विनिंग पर्सेंट हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज छठे (16.67 %) और इंग्लैंड सातवें (15 %) स्थान पर है।

---विज्ञापन---
WTC 2023-25 Points Table After AUS vs PAK Perth Test

WTC 2023-25 Points Table After AUS vs PAK Perth Test

पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार

पाकिस्तान की टीम को पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह रौंदा है। इस मैच की दूसरी पारी में महज 89 रन पर ही पाकिस्तानी टीम ढेर हो गई। पहली पारी में भी ऑस्ट्रेलिया 487 रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम 271 रन बना पाई थी। फिर 450 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए पाकिस्तानी टीम सिर्फ 89 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

अगले 10 दिनों में अब टेस्ट क्रिकेट में तगड़ा एक्शन होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बॉक्सिंग डे पर टेस्ट मैच मेलबर्न में शुरू होगा। वहीं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से ही खेला जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में WTC की इस पॉइंट्स टेबल में काफी उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- AUS vs PAK: पाकिस्तान की पर्थ टेस्ट में शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 360 रन से रौंदा

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने अचानक वापस लिया नाम

---विज्ञापन---
First published on: Dec 17, 2023 04:47 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola