India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर 4 में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 171 रन बनाए हैं, जिसके जवाब में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई है. दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ पावर प्ले में खूब रन लूटे. हालांकि पांचवें ओवर के दौरान हारिस रऊफ ने अपना आपा खो दिया और वह अभिषेक शर्मा से भिड़ने पहुंच गए.
हारिस रऊफ ने खोया आपा
पांचवें ओवर के दौरान हारिस रऊफ, अभिषेक से भिड़ने के लिए पहुंच गए. दरअसल अभिषेक ने हारिस रऊफ के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और ये बात तेज गेंदबाज को पसंद नहीं आई. हारिस ने अपना आपा खो दिया और अभिषेक से लड़ने के लिए पहुंच गए. हालांकि अंपायर ने मामले को शांत करा दिया. अभिषेक और गिल ने भारत को पावर प्ले में शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके दमपर भारत ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए थे. इसके बाद दोनों ने मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई. अभिषेक से पहले शाहीन अफरीदी और शुभमन गिल की भी तू-तू मैं-मैं हो गई थी.
अभिषेक ने मचाया कोहराम
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. उन्होंने सबसे कम गेंदों में 50 छक्के मारकर विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया. अभिषेक को टी-20 में 50 छक्के पूरे करने के लिए केवल 331 गेंदों का सहारा लेना पड़ा.
सबसे कम गेंदों में 50 छक्के टी20 अंतरराष्ट्रीय (पूर्ण सदस्य टीमें)
331 अभिषेक शर्मा
भारत-पाक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)
23 मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद 2012
24 अभिषेक शर्मा, दुबई 2025 *
29 युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012
32 इफ्तिखार अहमद, मेलबर्न 2022
33 मिस्बाह-उल-हक, डरबन 2007