हैरी ब्रूक या जो रूट… कौन बनेगा इंग्लैंड का बेहतर टेस्ट कप्तान? यहां जानें आंकड़े

England Next Test Captain: बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट लेने के साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट में नए टेस्ट कप्तान को लेकर बहस तेज हो गई है. फिलहाल रेस में जो रूट और हैरी ब्रूक के नाम सामने आ रहे हैं. आंकड़ों के लिहाज से कौन बेहतर कप्तान साबित होगा आइए जानने की कोशिश करते हैं.

AI Generated Image

AI Generated Image

England Next Test Captain: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला गया टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला रहा. 28 जून को स्टोक्स की तरफ से पूरी टीम को इस बात की जानकारी साझा की गई थी. 35 साल के हो चुके स्टोक्स ने टीम के लिए कई बड़े मौकों पर मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है. उनके रिटायरमेंट के बाद पूरे क्रिकेट जगत में एक सवाल तेजी से घूम रहा है कि अब इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट की कमान किस खिलाड़ी को मिलने वाली है. इसके लिए जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच टक्कर है.

विज्ञापन

कौन होगा बेहतरीन विकल्प? देखें आंकड़े

जो रूट पहले भी कई मौकों पर इंग्लैंड के लिए टेस्ट कप्तान कर चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी बेन स्टोक्स के नहीं होने पर उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी. इसी के साथ उन्होंने टीम के लिए 64 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 27 मैचों में टीम को जीत मिली है तो वहीं 26 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

विज्ञापन

दूसरी तरफ हैरी ब्रूक इंग्लैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट में कप्तान हैं. उन्होंने शानदार अंदाज में कप्तानी की शुरुआत की है और टीम को जीत दिलाई है. इसी के साथ कप्तानी करते हुए टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले वो इकलौते खिलाड़ी हैं. 

स्टोक्स को किसके ऊपर पर है भरोसा?

बेन स्टोक्स ने रिटायरमेंट के बाद दिए अपने बयान में हैरी ब्रूक को कप्तान बनाने का समर्थन किया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, हम सभी जानते हैं कि वो कितने शानदार खिलाड़ी हैं. मुझसे पूछा जाएगा तो मैं 100 फीसदी अपना सपोर्ट ब्रूक को दूंगा. स्टोक्स की टेस्ट कप्तानी के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2022 से 2026 तक टीम की कप्तानी की है. इस दौरान टीम ने 44 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 24 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 17 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ