टेस्ट में हार के बाद ODI में टीम इंडिया का इम्तेहान, इन 5 कारणों से साउथ अफ्रीका से पार पाना नहीं होगा आसान!

IND vs SA, ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने वाली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक्शन में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं. टेस्ट सीरीज में भारत को एकतरफा हार मिली और अब साउथ अफ्रीका के सामने वनडे में टीम इंडिया का बड़ा इम्तेहान रहने वाला है.

Rohit Sharma Virat Kohli (9)

टीम इंडिया के सामने बड़ा चैलेंज

IND vs SA, ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर 2025 से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. टेस्ट श्रृंखला में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से भारत को करारी हार थमाई. अब वनडे सीरीज में टीम इंडिया का लक्ष्य बदला लेना होगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है, वहीं गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे. साउथ अफ्रीका से पार पाना आसान नहीं होगा और इसके पीछे 5 बड़े कारण हैं.

विज्ञापन

1. टीम का आत्मविश्वास

साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बुरी तरह हराया. पहले मैच में जहां भारतीय टीम 124 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई, तो वहीं दूसरे मैच में 408 रनों से हार मिली. ऐसे में टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी नीचे होगा और इसी का फायदा साउथ अफ्रीका को मिल सकता है.

विज्ञापन

2. शुभमन गिल की कमी

शुभमन गिल पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं. उनका चोटिल होने के कारण बाहर रहना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. उनकी गैरमौजूदगी में टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता हुआ नजर आया था. वनडे में अब टीम को उनकी कमी खल सकती है.

3. साउथ अफ्रीका का भारत पर दबदबा

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच अब तक वनडे अंतर्राष्ट्रीय में 94 मैच हुए हैं. इसमें से 51 में साउथ अफ्रीका और 40 में भारत की जीत हुई है. उनके बीच तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. साफ तौर पर साउथ अफ्रीका का पलड़ा वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ भारी है.

विज्ञापन

4. केएल राहुल पर कप्तानी का दबाव

शुभमन गिल चोटिल होने के कारण बाहर हैं और इसी कारण केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने 12 वनडे मुकाबलों में भारत की कप्तानी की है और 8 में जीत दर्ज की. राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया जनवरी 2022 में हुई वनडे सीरीज 3-0 से हारी थी. अब फिर से राहुल कप्तानी करेंगे और उनपर पिछली हार का बदला लेने का दबाव होगा.

विज्ञापन

5. रोहित-विराट पर निर्भरता कायम

वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में रोहित और विराट ने जब अच्छा प्रदर्शन किया, तभी टीम को जीत मिली. अब अगली श्रृंखला में गिल और श्रेयस अय्यर नहीं होंगे. ऐसे में रोहित और विराट पर टीम पूरी तरह निर्भर करेगी. साउथ अफ्रीका से पार पाना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ