---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

32 साल की उम्र में संन्यास, अब इस देश से खेलेगा भारतीय खिलाड़ी! रोहित शर्मा की कप्तानी में किया था डेब्यू

KS Bharat: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाला स्टार खिलाड़ी दुबई शिफ्ट हो गया है. दो हफ्ते पहले ही 32 साल के इस क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान किया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक वो दूसरे देश से खेलने का मन बना रहे हैं.

---विज्ञापन---

KS Bharat: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजी केएस भरत ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर चौंकाने वाला फैसला किया है. बता दें कि दो हफ्ते पहले ही भरत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए ऐलान किया था कि वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. मात्र 32 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहना फैंस के लिए हैरानी की बात थी. हालांकि, अब इसके पीछे का बड़ा कारण सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केएस भरत दुबई शिफ्ट हो गए हैं और अब UAE के लिए खेलने के मौके तलाश रहे हैं.

केएस भरत का चौंकाने वाला कदम!

आंध्र प्रदेश के 32 वर्षीय केएस भरत ने 4 जून 2026 को ऐलान किया कि वो संन्यास ले रहे हैं. अब क्रिकबज को एमिरेट्स क्रिकेट के एक अधिकारी ने बताया है कि केएस भरत दुबई शिफ्ट हो गए हैं और वो UAE में शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म क्रिकेट के लिए मौकों की तलाश कर रहे हैं. एमिरेट्स क्रिकेट के ऑफिशियल ने बताया, ‘अलग-अलग देशों के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर्स की तरह वह भी दुबई चले गए हैं.’

---विज्ञापन---

रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके केएस भरत UAE में एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित एक लोकल टूर्नामेंट का हिस्सा बने हैं. वो टीम स्टैलियन्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, भरत UAE के ILT20 लीग में भी खेलना चाहते हैं और अवसरों की तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: राहुल-अर्शदीप प्लेइंग 11 से बाहर! हर्षित राणा की वापसी, कोच ने किया बड़े बदलावों का ‘ऐलान’

---विज्ञापन---

रोहित की कप्तानी में किया था डेब्यू

केएस भरत ने फरवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हुए टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में कुल 7 टेस्ट मैच खेले और 12 पारियों में 221 रन बनाए. बता दें कि भरत UAE के लिए तुरंत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाएंगे.

ICC के नियमों के अनुसार, एसोसिएट नेशन के लिए क्रिकेट खेलने पर तीन साल का कूलिंग ऑफ पीरियड होता है. भरत फरवरी 2024 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे. इसका अर्थ है कि फरवरी 2027 के बाद वो UAE के लिए खेल सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Doha Diamond League: वापसी पर मेडल से चूके नीरज चोपड़ा, फिर भी किया ‘क्वालीफाई’, श्रीलंका के रुमेश बने चैंपियन

First published on: Jun 20, 2026 10:38 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola