IND vs AFG: राहुल-अर्शदीप प्लेइंग 11 से बाहर! हर्षित राणा की वापसी, कोच ने किया बड़े बदलावों का 'ऐलान'

Team India Playing 11 for 3rd ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े-बड़े बदलाव होना तय है. भारतीय सहायक कोच ने साफ कर दिया है कि वो अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरने वाले हैं.

Team India Playing 11 for 3rd ODI

भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव तय (Image: AI Generated)

विज्ञापन

Team India Playing 11 for 3rd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई में होने जा रहा है. भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा कर लिया है, ऐसे में 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में अलग-अलग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है. तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इसी बीच उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलावों का ऐलान कर दिया है.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बड़े-बड़े बदलाव!

रयान टेन डोशेट ने साफ कर दिया कि यशस्वी जायसवाल भले ही दूसरे वनडे में फ्लॉप रहे थे लेकिन उन्हें एक और मौका मिलेगा. इसका अर्थ है कि शुभमन गिल नंबर 3 पर ही खेलते हुए नजर आएंगे. टीम इंडिया के सहायक कोच ने अर्शदीप सिंह के सीरीज में प्रदर्शन की तारीफ की और बताया कि उन्हें आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह हर्षित राणा खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हाल ही में वो टीम इंडिया के स्क्वाड से जुड़े हैं.

विज्ञापन

रयान ने साफ तौर पर बता दिया है कि नीतीश कुमार रेड्डी खेलते हुए नजर आएंगे. किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठाया जा सकता है. केएल राहुल टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और उनकी जगह वनडे वर्ल्ड कप में लगभग पक्की है. ऐसे में उन्हें बाहर करके नीतीश को टीम में लाया जा सकता है. रेड्डी दूसरा मैच नहीं खेले थे लेकिन अब उनकी वापसी तय नजर आ रही है. प्रिंस यादव और गुरनूर बरार का प्रदर्शन शानदार रहा है. दोनों के पास इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका है.

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (c), ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ