Doha Diamond League: वापसी पर मेडल से चूके नीरज चोपड़ा, फिर भी किया 'क्वालीफाई', श्रीलंका के रुमेश बने चैंपियन

Neeraj Chopra: कमर की चोट से ठीक होने के बाद नीरज चोपड़ा की वापसी धमाकेदार रही. उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2026 में हिस्सा लिया. वो मेडल पर कब्जा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने बड़ी प्रतियोगिता के लिए टिकट कटा लिया है.

Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा मेडल से चूके (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

Neeraj Chopra: भारत के स्टार नीरज चोपड़ा ने लंबे इंतजार के बाद जैवलिन थ्रो में अपनी वापसी की. 19 जून को कतर में आयोजित दोहा डायमंड लीग 2026 में नीरज एक्शन में नजर आए. उन्होंने कुछ शानदार थ्रो किए लेकिन मेडल पर कब्जा नहीं कर पाए. श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया और दोहा डायमंड लीग के नए चैंपियन बने. मेडल नहीं जीतने के बावजूद नीरज ने बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करके फैंस को खुश कर दिया.

नीरज चोपड़ा मेडल से चूके

9 महीने के लंबे इंतजार के बाद नीरज चोपड़ा ने पीठ की चोट से ठीक होकर वापसी की. दोहा डायमंड लीग 2026 में नीरज ने हिस्सा लिया और उनका पहला थ्रो फाउल हो गया. हालांकि, अगले ही थ्रो में भारतीय स्टार ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की और भाले को 82.77 मीटर फेंक दिया. इसी के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया.

विज्ञापन

नीरज का सबसे अच्छा थ्रो तीसरे राउंड में आया. उन्होंने अपना तीसरा थ्रो 85.69 मीटर दूर फेंका. अपने इस बेस्ट थ्रो के साथ नीरज दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे. बता दें कि तीसरे स्थान से वह मात्र 0.30 मीटर पीछे रह गए.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: बिना नेमार के उतरी ब्राजील ने हैती को धोया, 3-0 की एकतरफा जीत के साथ बने नंबर 1

रुमेश पथिरागे ने जीता गोल्ड मेडल

दोहा डायमंड लीग में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे का जलवा देखने को मिला. उन्होंने 88.68 मीटर का शानदार थ्रो करके पहला स्थान प्राप्त किया. दूसरे पायदान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 86.38 मीटर का थ्रो किया था. अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग में तीसरा स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

नीरज भले ही टॉप 3 में नहीं रह पाए लेकिन वो इस सीजन 85 मीटर से लंबा थ्रो करने वाले पहले भारतीय रहे. अच्छी बात यह है कि अब वह कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे, जहां फैंस को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ