गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान, फर्स्ट क्लास में बनाए 10,000 से ज्यादा रन

Jeet Raval Retired: गुजरात में जन्मे पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेटर जीत रावल ने रिटायरमेंट ले लिया है. उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा और उन्होंने 10,000 से अधिक रन बनाए. अब रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है.

jeet raval retired

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जीत रावल ने लिया संन्यास (Image: Instagram/jerryraval)

Jeet Raval Retired: न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जीत रावल ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. 2016 में कीवी टीम के लिए डेब्यू करने वाले जीत का जन्म भारत में हुआ था. बाद में वह न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए और वहां से क्रिकेट खेलना शुरू किया. जीत रावल ने न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए. 2020 के बाद से उन्हें न्यूजीलैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. 6 साल तक नेशनल टीम से बाहर रहने के बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है.

विज्ञापन

जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान

38 वर्षीय जीत रावल ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने नॉर्थर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट असोसिएशन को रिटायरमेंट के बारे में बताते हुए कहा, ‘यह फैसला लेना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है. मैं अभी काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. बचपन से मेरा सपना न्यूजीलैंड के लिए खेलने का था और मैं अपने उन दिनों को काफी गर्व से देखता हूं. यह सिर्फ मेरा ही नहीं, मेरे पिता का भी सपना था. हमने मौका देखा और अपने परिवार के साथ यहां शिफ्ट हो गए, ताकि मुझे अपना सपना जीने का मौका मिले.’

विज्ञापन

कैसा रहा जीत रावल का करियर?

जीत रावल का जन्म सितंबर 1988 में गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था. वह विद्यानगर स्कूल में पढ़े, जहां वह बचपन में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ ओपनिंग करते थे. उन्होंने गुजरात अंडर 15 और अंडर 17 टीमों के लिए भी क्रिकेट खेला. 2004 में 16 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में शिफ्ट हो गए.

विज्ञापन

जीत के पिता उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाना चाहते थे, जिस वजह से वे न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए. उन्होंने दिसंबर 2008 में ऑकलैंड के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और तीसरे ही मैच में 256 रन ठोक दिए. 2016 में जीत को न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने का मौका मिला. पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच की पहली पारी में उन्होंने 55 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया. उन्होंने 39 पारियों में 30.07 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1,143 रन बनाए. उन्होंने कीवी टीम के लिए 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े.

2020 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. बता दें कि जीत ने 164 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा लिया और 37.66 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 10,432 रन बनाए. रावल ने 18 साल के अपने फर्स्ट क्लास करियर में 24 शतक और 50 अर्धशतक लगाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ