वो 4 मैच जिसमें बाप-बेटे ने एक साथ खेला मैच, एक भारतीय जोड़ी भी इस लिस्ट में शामिल

Cricket में भाइयों को साथ खेलते हुए तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ये देखा है कि क्रिकेट के एक मैच में बाप-बेटे साथ मैच खेल रहे हों। ये सुनने में बिल्कुल अजीब भले ही लग रहा हो लेकिन ऐसे मौके भी क्रिकेट में आए हैं, जब बाप-बेटे की जोड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर एक ही मैच में अपने दमदार प्रदर्शन से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

Lala Amarnath

Lala Amarnath

Cricket के खेल में आपने कई बार देखा होगा कि एक ही मैच में दो भाईयों की जोड़ी एक साथ मैच खेलने के लिए उतरी हैं। लेकिन ऐसे कम ही मामले सामने आए हैं जब बाप-बेटे की जोड़ी एक ही मैच में खेलने के लिए उतरी हो। सुनने में ये भले ही थोड़ा नामुमकिन सा लग रहा हो, लेकिन क्रिकेट में अब तक 4 बार ऐसा हो चुका है जब बाप-बेटे ने साथ मैच खेला है। इसमें एक भारतीय जोड़ी भी शामिल है। हालांकि, ये अनोखा मामला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक नहीं हो पाया है। लेकिन फिर भी कई मैच ऐसे हुए हैं जहां ये दिलचस्प नजारा देखने को मिला है।

लाला अमरनाथ-सुरिंदर अमरनाथ

भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से टेस्ट में पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज लाला अमरनाथ के नाम दर्ज है। लाला अमरनाथ ने 1933 में मुंबई में अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लाला अमरनाथ के दोनों बेटे मोहिंदर अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ ने टीम इंडिया के लिए मैच खेला है। मोहिंदर अमरनाथ 70 से 80 के दशक के स्टार क्रिकेटर थे, वह 1983 के वर्ल्ड कप फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच भी बने थे। लाला अमरनाथ ने अपने करिअर में कुल 24 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच 1955 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। इसके बाद 1963 में मुंबई में आयोजित हुए एक चैरिटी मैच में लाला अमरनाथ और उनके बेटे सुरिंदर अमरनाथ दोनों एक ही टीम से मैच खेल रहे थे। इस मैच में लाला अमरनाथ की उम्र 52 और सुरिंदर अमरनाथ की उम्र 15 बरस की थी।

शिवनारायण चंद्रपॉल-तेगनारायण चंद्रपॉल

भारतीय मूल के दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 164 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11867 रन बनाए थे। शिवनारायण ने 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वो मैच खेल रहे थे। वर्ष 2017 में एक घरेलू मैच के दौरान ही उनका बेटा तेगनारायण चंद्रपॉल भी उसी टीम का हिस्सा बना। दोनों पिता-पुत्र की जोड़ी ने टेस्ट मैच में 256 रन की साझेदारी की। तेगनारायण को जल्द ही वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम में जगह मिल सकती है।

विली क्वाफे-बर्नार्ड क्वाफे

इंग्लैंड के लिए महज 7 टेस्ट मैच खेलने के बावजूद विली क्वाफे की गिनती दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। विली क्वाफे और बर्नार्ड क्वाफे ने एक साथ कुल 20 मैच खेले हैं। इसके बाद बर्नार्ड क्वाफे की टीम बदल दी गई, फिर दोनों बाप-बेटे की जोड़ी भी मैच में नजर नहीं आई।

जॉर्ज वेर्नान गन-जार्ज गन सीनियर

पिता-पुत्र के एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड जॉर्ज वेर्नोन गन और जॉर्ज गन सीनियर के नाम दर्ज है। दोनों इंग्लैंड की काउंटी टीम नाटिंघमशायर के लिए मैच खेलते थे। 1931 में वारविकशायर के खिलाफ मैच में जॉर्ज वेर्नोन गन ने अपना पहला शतक लगाया। उनके साथ क्रीज पर दूसरी ओर बल्लेबाजी कर रहा बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि उन्हीं के पिता जॉर्ज गन सीनीयर का नाम था। जॉर्ज सीनियर ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट मैच खेला है, लेकिन जॉर्ज वेर्नोन को कभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में नहीं रखा गया है। जॉर्ज वेर्नान और जॉर्ज गन की जोड़ी ने एक साथ 34 मैच खेले हैं, जोकि एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ