Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, बढ़ गई स्टार खिलाड़ी की टेंशन

Virat Kohli: विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बेंगलुरु भगदड़ मामले में कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। इससे पहले आरसीबी के 4 अधिकारी 6 जून को गिरफ्तार हो चुके हैं।

IPL 2025 - 2025-06-06T202901.477

Virat Kohli: 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेंगलुरु में आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाया था, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान अचानक भगदड़ मची और 11 लोगों की जान चली गई। इस मामले पर आरसीबी के 4 अधिकारियों को 6 जून की सुबह गिरफ्तार किया गया था। अब केस में नया मोड़ आया है। किंग कोहली के खिलाफ अब शिकायत दर्ज की गई है।

किंग कोहली की बढ़ी टेंशन

क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एच.एम. वेंकटेश ने दर्ज कराई है। जवाब में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि शिकायत पर पहले से दर्ज मामले के तहत विचार किया जाएगा और चल रही जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी।

लाखों लोग हुए थे एकत्रित

3 जून को पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला खिताब जीता। आरसीबी आईपीएल में 17 साल से ट्रॉफी का सूखा झेल रही थी। हालांकि आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद टीम का सूखा भी खत्म हुआ और टीम को पहली ट्रॉफी भी मिल गई। इस खुशी में आरसीबी ने अगले दिन 4 जून को बेंगलुरु में जश्न मनाने का फैसला किया। अपने पसंदीदा खिलाड़ी और टीम को देखने के लिए बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान के बाहर करीब 3 लाख फैंस जमा हुए थे, जबकि स्टेडियम की क्षमता 35 हजार के करीब है। ऐसे में अचानक भगदड़ मची और 11 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 30 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

कर्णाटक सरकार ने मृतकों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। इसके बाद आरसीबी ने भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देने का ऐलान किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ