हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CT 2025: बदल रहा सेमीफाइनल का समीकरण, जानें किस टीम के साथ हो सकता है भारत का मुकाबला

Champions Trophy 2025 Semi Final Scenario: सेमीफाइनल की रेस अब काफी रोमांचक हो चली है। अब बड़ा सवाल ये है कि सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला किस टीम के साथ होगा। इसको लेकर नया समीकरण सामने आया है।

विज्ञापन
CT 2025 Semi Final Scenario

Champions Trophy 2025 Semi Final Scenario: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। अब बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया का सेमीफाइनल में कौनसी टीम के साथ मुकाबला होगा। जिसको लेकर अब नया समीकरण बनता हुआ दिखाई दे रहा है। ये समीकरण अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच के बाद बनता हुआ दिखाई दे रहा है। अफगानिस्तान से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है।

ग्रुप-बी में छिड़ी जंग

ग्रुप-ए से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। तो पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वहीं, ग्रुप-बी में अब सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो चली है। सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान में जंग छिड़ी है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और अफगानिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- CT 2025: फिर हुई सुरक्षा में भारी चूक, अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान पिच तक पहुंचा फैन

विज्ञापन

अफगानिस्तान का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है अगर अफगान टीम इस मैच को जीत जाती है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका का अगला मुकाबला इंग्लैंड के साथ होना है, अगर अफ्रीका इस मैच को जीत लेती है तो उसके 5 अंक हो जाएंगे, इससे टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

किस टीम के साथ हो सकता है भारत का सेमीफाइनल

टीम इंडिया का आखिरी लीग मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होना है। रोहित एंड कंपनी अगर इस मैच को जीत लेती है तो फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी। जिसके बाद टीम इंडिया का ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के साथ सेमीफाइनल मुकाबला होगा। अब देखने वाली बात होगी कि ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर कौनसी टीम रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- AFG vs ENG: गेंदबाजी में चटकाए 5 विकेट, बल्ले से निकले 41 रन, क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola