Afghanistan vs England: पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी कर रहा है। जबसे टूर्नामेंट शुरू हुआ है, तबसे खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा छिड़ा हुआ है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के दौरान एक फैन ने मैदान में घुसकर कीवी खिलाड़ी रचिन रवींद्र को गले लगाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर काफी सवाल उठे थे, इसको लेकर पीसीबी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, एक बार फिर से पीसीबी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते दिन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा वाकया देखने को मिला, जब एक फैन मैदान में पिच तक घुस आया था।
पीसीबी पर फिर उठा सवाल
बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच के खत्म होने के बाद एक फैन मैदान में घुस आया और दौड़कर अफगान खिलाड़ियों के पास पहुंच गया, जिसके बाद इस फैन अफगान खिलाड़ियों को गले लगाने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस फैन को पकड़ा और बाहर लेकर चले गए।
ये भी पढ़ें:- AFG vs ENG: गेंदबाजी में चटकाए 5 विकेट, बल्ले से निकले 41 रन, क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?
ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। इस घटना के बाद एकबार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मैच के दौरान पिच पर घुसने वाले व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
अफगानिस्तान ने जीता मैच
इस मैच को अफगानिस्तान ने 8 रन से जीत लिया था। वहीं, अफगान टीम से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। अब इंग्लैंड को अपना आखिरी लीग मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है। वहीं, अफगानिस्तान का मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा, इस मैच को जीतकर अफगान टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। फिलहाल ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में अफगान टीम तीसरे पायदान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- क्यों चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बताया कारण
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
46 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
2 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines