PAK vs ENG: क्या जो रूट तोड़ पाएंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड? एलिस्टर कुक ने दिया जवाब

Joe Root: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टेयर कुक ने उस सवाल का जवाब दिया है, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि जो रूट सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

Joe root Sachin Tendulkar

Joe root Sachin Tendulkar

Joe Root: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से एक के बाद शतक निकल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में एक मैराथन पारी खेलते हुए करियर की छठी डबल सेंचुरी भी पूरी कर ली। उनके इस फॉर्म को देखकर सभी के मन में यही सवाल आ रहा है कि क्या वो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इस सवाल पर अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टर कुक का बयान सामने आया है।

बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल पर बोलते हुए कुक ने रूट के सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखना चाहता हूं। जब मैंने संन्यास लिया तो मुझे लगा कि मेरे रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है। मुझे लगा कि केवल कप्तानी का प्रभाव और उसके अंदर की भूख ही उसे ऐसा करने से रोक सकती है। मुझे लगता है कि बेन स्टोक्स के कप्तान बनने से रूट को काफी मदद मिली है।’

सचिन अब भी फेवरेट खिलाड़ी हैं- कुक

उन्होंने आगे कहा, ‘आप कह सकते हैं कि सचिन अब भी फेवरेट खिलाड़ी हैं। लेकिन सभी महान खिलाड़ी जो लंबे समय तक खेलते रहे हैं, चोटों के मामले में लकी रहे हैं। आप कभी नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन ऐसा कुछ होना चाहिए जो उन्हें रोक सके। मुझे नहीं लगता है कि अगले कुछ सालों में रूट की भूख खत्म हो जाएगी या आगे बढ़ने की क्षमता खो देंगे।’

रूट ने संभाली इंग्लैंड की पारी

बता दें कि रूट के शतक के दम पर पाकिस्तान के पहली पारी में बनाए 556 रनों के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने यहां कप्तान ओली पोप का विकेट दूसरे ओवर में ही गंवा दिया। उन्हें नसीम शाह ने पवेलियन भेजा। लेकिन इसके बाद रूट ने जैक क्रॉली संग दूसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े। उन्होंने क्रॉली के आउट होने के बाद बेन डकेट संग मिलकर तीसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ