घर पर नहीं जीत पाए, तो ऑस्ट्रेलिया में कैसे जीतेंगे? रोहित-गंभीर के सामने कई बड़े सवाल

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद अब टीम इंडिया के ऊपर कई बड़े सावल उठ रहे हैं। जिसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कैसे टीम इंडिया जीत पाएगी।

rohit sharma gautam gambhir

rohit sharma gautam gambhir

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अब खत्म हो चुकी है। कीवी टीम ने रोहित एंड कंपनी का सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। घर पर न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया को पहली बार टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद टीम इंडिया और मैनेजमेंट पर काफी सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल जो टीम घर पर ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई वो कैसे ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 4 मैच जीत पाएगी। अब इस सावल का जवाब कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर को ढूंढना है।

विज्ञापन

4-0 से ऑस्ट्रेलिया को हराना

न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज में मिली 3-0 की हार के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट्स टेबल में तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया अब पहले स्थान से हटकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के प्वाइंट्स में भारी कमी आई है। वहीं इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। अब अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचना है तो उसको कंगारू टीम को ऑस्ट्रेलिया में जाकर 4-0 से हराना होगा। जो काफी कठिन होने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या टीम में है अनुभव की कमी?

रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी होने के चलते टीम इंडिया घर पर न्यूजीलैंड से हार गई। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। दूसरी तरफ टीम में कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, जिनके प्रदर्शन को देखकर कभी-कभी उनमें अनुभव की कमी झलकती है।

विज्ञापन

भले ही सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी रन बनाए हो लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कई मैचों के दौरान उनमें अनुभव की कमी दिख जाती है। इसके अलावा गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं, जो टीम के लिए चिंता का विषय है। शुभमन गिल ने जरूर इस सीरीज में कुछ अच्छे रन बनाए हैं लेकिन जब-जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत पड़ी तब इस खिलाड़ी ने निराश किया हैष

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ