IND vs NZ: गौतम गंभीर पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर खिलाड़ी भी हो रहे ट्रोल

India vs New Zealand Gautam Gambhir: न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को मिली 3-0 से हार के बाद सोशल मीडिया पर हेड कोच गौतम गंभीर को ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का गुस्सा खिलाड़ियों पर भी निकल रहा है।

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir

India vs New Zealand Gautam Gambhir: टीम इंडिया को घर पर न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने खराब प्रदर्शन से फैंस को काफी निराश किया। कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज में खराब प्रदर्शन किया। कीवी टीम के गेंदबाजों के सामने ये सीनियर खिलाड़ी घुटने टेकते हुए नजर आए।

विज्ञापन

वहीं अब टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर भी भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं कुछ खिलाड़ियों को अब सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। ये पहली बार है जब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को भारत में किसी टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया हो। आज तक कीवी टीम भारत में कोई टेस्ट सीरीज तक नहीं जीती थी।

विज्ञापन

गंभीर पर फूटा गुस्सा

न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के ऊपर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। फैंस गंभीर की रणनीतियों पर सावल उठा रहे हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर को भी ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

तीसरे मैच में 25 रन से मिली हार

मुंबई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड ने 147 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों से सामने भारतीय धुरंधर इस लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए। दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 121 रनों पर ही ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ