'ऑपरेशन सिंदूर' के चलते क्या IPL 2025 पर गिरेगी गाज? BCCI ने दिया अपडेट

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर अटैक किया। इसकी वजह से भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन फिर बढ़ गई, जिसकी वजह से आईपीएल 2025 पर भी खतरा मंडराने लगा है। इस मामले पर अब बीसीसीआई का बयान आया है।

IPL 2025 Operation Sindoor

IPL 2025 Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक कर दिया। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कुल मिलाकर नौ जगहों को निशाना बनाया गया। भारत के इस अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। इस स्ट्राइक की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है, जिससे भारत में जारी आईपीएल पर भी खतरा मंडराने लगा। लेकिन अब बीसीसीआई ने स्थिति को पूरी तरह साफ कर दिया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने ‘एएनआई’ से बात करते हुए कहा कि आईपीएल 2025 सामान्य रूप से जारी रहेगा। सूत्र ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों का आईपीएल शेड्यूलिंग और मैचों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही चलेगा।

कुल 9 जगहों पर हुए हमले

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में चार ठिकानों को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया, जिनमें बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट के प्रमुख स्थान शामिल थे, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (POJK) में पांच अन्य ठिकानों को भी सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और अपने संसाधनों और सैनिकों को तैनात किया।

भारत की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई

सूत्रों ने आगे बताया कि सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे। भारतीय सेना ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों को स्पॉन्सर करने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप नेताओं को निशाना बनाने के लिए स्थानों का सिलेक्शन किया था। यह पिछले पांच दशक से ज्यादा समय में पाकिस्तानी क्षेत्र में भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ