Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक से कांपे पाक खिलाड़ी, अब मांग रहे रहम की भीख
POK में भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी अब रहम की भीख मांगने लगे हैं। क्रिकेटर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए अब भारत ने पाकिस्तान और POK में बीती रात 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। जिससे पूरे पाकिस्तान में अब दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। भारतीय सेना ने इसको ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया है। जिसकी चर्चा अब दुनियाभर में हो रही है। जहां एक तरफ ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय क्रिकेटर्स काफी गर्व महसूस कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान क्रिकेटर्स रहम की भीख मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बीती रात भारत द्वारा पाकिस्तान और POK में की गई एयर स्ट्राइक के बाद अब पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के सोशल मीडिया पर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा “वॉर इज नॉट द सॉल्यूशन, पीस इज द सॉल्यूशन।” इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान आर्मी जिंदाबाद।

वहीं भारत की POK में एयर स्ट्राइक पर भारतीय क्रिकेटर्स वरुण चक्रवर्ती, सुरेश रैना और गौतम गंभीर के रिएक्शन भी सामने आए है। सभी खिलाड़ियों ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर की है।
Jai Hind! 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/dTN5Cm8yiX
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 7, 2025
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। जहां आतंकवादियों ने मासूम टूरिस्टों को मार दिया था। इस बड़ी घटना से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा था, हर कोई भारत सरकार से इस हमले का करारा जवाब देने की मांग कर रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: