Rahul Dravid Statement on BCCI Central Contract: बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी होने के बाद भारत के दो स्टार बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर काफी सुर्खियों में हैं। बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया है। इस कारण से यह मामला खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस मामले में भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी बयान भी दे चुके हैं। कुछ खिलाड़ी अय्यर और ईशान को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ बीसीसीआई के इस फैसले को सही ठहरा रहे हैं। अब खुद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इसको लेकर खुला बयान दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- अब राहुल द्रविड़ ने भी डोमेस्टिक क्रिकेट के शेड्यूल को बता दिया गलत, BCCI से कह दी बड़ी बात
‘मेरा और रोहित शर्मा का काम… है’
राहुल द्रविड़ ने पहली बार ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के साथ बीसीसीआई द्वारा कॉन्ट्रैक्ट नहीं किए जाने के फैसले पर खुलकर बातचीत की है। भारत को धर्मशाला टेस्ट में मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ ने इस मामले में जवाब दिया है। जब पूर्व दिग्गज से पूछा गया कि ईशान और अय्यर के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म क्यों कर दिया गया। इस सवाल के जवाब में राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह फैसला हम नहीं लेते हैं। मेरा और कप्तान रोहित शर्मा का काम सिर्फ प्लेइंग इलेवन चुनना है।
ये भी पढ़ें:- SL vs BAN: ‘टाइम आउट विवाद’ पर फिर शुरू हुआ बवाल, सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश को चिढ़ाया
‘खिलाड़ी अभी भी कर सकते हैं वापसी’
उन्होंने कहा कि कई दफा तो हमें ये तक मालूम नहीं होता है कि बीसीसीआई किन खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने वाला है। हमें खुद बाद में पता चलता है कि किनके साथ कॉन्ट्रैक्ट किया गया है। द्रविड़ ने ईशान और अय्यर को लेकर कहा कि दोनों खिलाड़ी अभी भी सिलेक्शन पूल के हिस्सा हैं। अगर वह अभी भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें भारतीय टीम में फिर से जरूर शामिल कर लिया जाएगा। खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से सेलेक्टर को इस तरह प्रभावित करना चाहिए कि दोनों को टीम में बुलाना मजबूरी बन जाए।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 MI vs GGT: हरमनप्रीत कौर का तूफान, मुंबई इंडियंस का फाइनल पक्का! गुजरात की उम्मीदें खत्म
टीम सेलेक्टर की कर दी तारीफ
राहुल द्रविड़ ने अपने इस बयान से साफ कर दिया है ईशान किशन और अय्यर के साथ कॉन्ट्रैक्ट नहीं करने में उनका कोई हाथ नहीं है। खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट नहीं किए जाने पर सोशल मीडिया फैंस द्रविड़ को भी आड़े हाथों ले रहे थे। फैंस ईशान-अय्यर के साथ कॉन्ट्रैक्ट नहीं करने पर राहुल द्रविड़ की आलोचना करने लगे थे, लेकिन पूर्व दिग्गज ने बता दिया कि इन सब में उनका कोई हाथ नहीं है। इसके अलावा उन्होंने टीम सेलेक्टर्स की जमकर तारीफ भी कर दी।
ये भी पढें:- IPL 2024: रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई मुंबई इंडियंस की चिंता, क्या आईपीएल 17 से हो जाएंगे बाहर?
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines