---विज्ञापन---

खेल angle-right

ICC की इमरजेंसी मीटिंग से पहले पाकिस्तान पहुंचे BCB अध्यक्ष, मोहसिन नकवी से करेंगे खास बैठक 

PCB and BCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ दिन पहले फैसला लिया कि वो भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले को नहीं खेलेंगे. जिसके बाद से ही विवाद बहुत बड़ा हो गया है. आईसीसी इस विवाद को लेकर अब एक इमरजेंसी मीटिंग करने वाला है. उससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी से मिलने के लिए लाहौर पहुंच गए हैं. 

---विज्ञापन---

PCB and BCB: बीसीबी और आईसीसी के बीच विवाद के कारण ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई. जिसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इस विवाद में कूद गया और भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले को ही खेलने से मना कर दिया. ये विवाद अब रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. आईसीसी इस विवाद पर कुछ बड़ा फैसला करने के लिए जल्द ही इमरजेंसी मीटिंग बुलाने वाला है. उससे पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मिल रहे हैं. 

बीसीबी और पीसीबी के प्रमुख लाहौर में मिले 

आईसीसी आज दुबई में इमरजेंसी मीटिंग करने वाली है. उस मीटिंग से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष लाहौर में मिले. जिओ टीवी के अनुसार बीसीबी के चीफ आज आईसीसी की मीटिंग में ऑनलाइन जुड़ने वाले हैं. जहां पर वो दूसरे बोर्ड के सदस्यों के सामने पक्ष रखने वाले हैं. वापस लौटने से पहले वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नवकी से भी मिलने वाले हैं. बीसीबी ने आईसीसी के रवैया को पक्षपातपूर्ण बताया है. जिसके कारण ही अब अपना विरोध जताना चाहते हैं. हालांकि आईसीसी पाकिस्तान के इस फैसले से खुश नहीं है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ आईसीसी की मीटिंग में 14-2 का फैसला हुआ था. ऐसे में अन्य बोर्ड के खिलाफ भी अब पाकिस्तान ने मोर्चा खोल दिया है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: माता-पिता ने की मजदूरी, खुद बने टैक्सी ड्राइवर, अब इटली की टी20 वर्ल्ड कप टीम में मिली इस भारतीय मूल के क्रिकेटर को एंट्री

पाकिस्तान पर हो सकता है बड़ा एक्शन 

मीटिंग से पहले ही आईसीसी ने साफ कर दिया है अगर पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मुकाबले को नहीं खेलती है, तो उनके खिलाफ बड़ा एक्शन हो सकता है. आईसीसी के बैठक में अगर फिर से 14-2 होता है, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश का क्रिकेट खतरे में आ सकता है. फिलहाल सभी बोर्ड के मेंबर इन दोनों बोर्ड के बगावत से खुश नहीं हैं. ऐसे में बांग्लादेश और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष साथ मिलकर अपने आगे का प्लान बना रहे हैं. जिससे वो आईसीसी की मीटिंग में अपना पक्ष मजबूती से रख सके.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs NAM: क्या दूसरे मैच से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

First published on: Feb 08, 2026 03:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola