IND vs NAM: क्या दूसरे मैच से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा? T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

IND vs NAM ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया में लगातार इंजरी और बीमारी के कारण चिंताएं बढ़ गई हैं, खासकर अभिषेक शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर हर किसी के जेहन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ये विस्फोटक ओपनर टूर्नामेंट के अलगे मैच में खेल पाएंगे?

Abhishek Sharma Out 2

Abhishek Sharma Out

Abhishek Sharma Health Update: भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज किया, लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा समेत अहम खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंताएं सामने आई हैं. 29 रन की जीत के बावजूद, टीम इंडिया की परफॉर्मेंस ने कई ऐसी दिक्कतों को सामने लाया जिनमें सुधार की जरूरत है, खासकर बैटिंग डेप्थ और खिलाड़ियों की अवेलेबिलिटी को लेकर फिक्र दिख रही है.

विज्ञापन

खाता नहीं खोल पाए अभिषेक

दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा के पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद भारत को शुरुआती झटका लगा, उन्हें अली खान की गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर पर कैच आउट किया गया. टॉप ऑर्डर संघर्ष करता रहा, जिससे टीम 46/4 के स्कोर पर मुश्किल में आ गई. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 83 रन की शानदार और दमदार पारी खेलकर पारी को संभाला और भारत को 161 रन के डिफेंसिव स्कोर तक पहुंचाया. गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन करते हुए USA को 132/8 पर रोक दिया.

विज्ञापन

अभिषेक की फिटनेस पर सवाल

हालांकि दूसरी पारी के दौरान अभिषेक के मैदान से बाहर रहने से उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें लगने लगीं. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने कंफर्म किया कि अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह दोनों ही बीमार थे. खबरों के मुताबिक बुमराह को तेज बुखार था, जबकि अभिषेक की तबीयत खराब थी.

विज्ञापन

क्या अगले मैच में खेलेंगे अभिषेक?

घायल हर्षित राणा की जगह लेने के बाद 3 विकेट लेकर इम्प्रेस करने वाले मोहम्मद सिराज ने इस बारे में और जानकारी दी. सिराज ने बताया कि पेट खराब होने की वजह से अभिषेक फील्डिंग नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि ओपनर अगले मैच में वापसी करेंगे. भारत को नामीबिया के खिलाफ अगला मैच 12 फरवरी को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेलना है, इसलिए अभी अभिषेक के पास रिकवर करने का वक्त है.

विज्ञापन

जल्द ठीक होने की उम्मीद

भारत की चिंताएं लगातार चोट की समस्याओं से और बढ़ गई हैं, हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं और वाशिंगटन सुंदर अभी भी पसली की समस्या से उबर रहे हैं. 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अहम मैच से पहले, भारत उम्मीद कर रहा होगा कि उसके अहम खिलाड़ी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यूरिजल्ट
7 फरवरी 2026भारत vs अमेरिकावानखेड़े स्टेडियम, मुंबईभारत 29 रनों से जीता
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियाफिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्ली
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानआर प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंडनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ