टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगा बांग्लादेश, सरकार का चौंकाने वाला फैसला

T-20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया है. आईसीसी ने बांग्लादेश को फैसला लेने के लिए 24 घंटे का समय दिया था. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे.

Cricket News (83)

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपना नाम वापस ले लिया है. बांग्लादेश की सरकार ने वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. आईसीसी ने बांग्लादेश को 24 घंटे का समय दिया था. 21 जनवरी को आईसीसी और बांग्लादेश समेत कई देश बैठक में शामिल हुए थे, जिसमें आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में ही टी-20 वर्ल्ड कप खेलने की बात कही थी. ऐसे में अब 22 जनवरी को बांग्लादेश ने भारत में विश्व कप 2026 खेलने से मना कर दिया. ऐसे में अब बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की पेशकश की थी. लेकिन आईसीसी ने इसे ठुकरा दिया.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने जारी किया बयान

बांग्लादेश ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा “ICC ने हमारे मैचों को भारत से बाहर भेजने से मना कर दिया है. हमें क्रिकेट के भविष्य की चिंता है क्योंकि इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन गिर रही है और 20 करोड़ लोगों को खेल से अलग रखा जा रहा है. अगर क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने के बावजूद हमारा देश वहां नहीं खेलता, तो यह ICC की हार होगी. हम वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और ICC से अपनी बात जारी रखेंगे, लेकिन हम भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे. हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे क्योंकि मीटिंग में लिए गए फैसले हैरान करने वाले थे. मुस्तफिजुर का मामला कोई अकेला मुद्दा नहीं है, बल्कि उसमें सारे फैसले सिर्फ भारत ने ही लिए थे.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रणजी में टाय-टाय फुस्स हुए Shubman Gill, खाता भी नहीं खोल सके भारतीय कप्तान, 2 गेंदों में काम तमाम

विज्ञापन

क्या है विवाद?

बीसीसीआई ने भारी विरोध के बाद आईपीएल 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर करने का निर्देश केकेआर को दिया था, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. मुस्ताफिजुर के बाहर करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भड़क गई थी, जिसके बाद बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत में न खेलने का फैसला किया था. लेकिन 21 जनवरी को आईसीसी ने बांग्लादेश को साफ तौर पर कहा था कि उसे तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत में ही अपने मैच खेलने होंगे, नहीं तो बांग्लादेश को अपना नाम वापिस लेना पड़ेगा. अब बांग्लादेश ने साफ तौर पर भारत में खेलने से मना कर दिया है. ऐसे में बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ