---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

रणजी में टाय-टाय फुस्स हुए Shubman Gill, खाता भी नहीं खोल सके भारतीय कप्तान, 2 गेंदों में काम तमाम

Shubman Gill Ranji Trophy: पंजाब की जर्सी में बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. शुभमन की पारी का अंत महज 2 गेंदों में हो गया.

---विज्ञापन---

Shubman Gill Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी के रण में उतरे शुभमन गिल पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान गिल खाता तक नहीं खोल सके. गिल का पार्थ भुत ने सिर्फ 2 गेंदों में काम तमाम कर दिया. पंजाब के लिए गिल ओपनिंग की बजाए नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन उनका यह फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया. सौराष्ट्र को पहली पारी में 172 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की हालत खस्ता है. पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

रणजी के रण में फ्लॉप कप्तान गिल

सौराष्ट्र को 172 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही. हरनूर सिंह अपना खाता भी नहीं खोल सके और जयदेव उनादकट का शिकार बने.इसके बाद दूसरे विकेट के लिए उदय के साथ मिलकर प्रभसिमरन ने 50 रन जोड़े. उदय 24 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, प्रभसिमरन ने भी 60 गेंदों में 44 रन जड़े. हालांकि, प्रभसिमरन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे.

---विज्ञापन---

नेहल वढेरा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 6 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद क्रीज पर उतरे कप्तान शुभमन गिल से हर कोई बड़ी पारी की उम्मीद कर रहा था. मगर गिल अपने तमाम फैन्स को निराश कर गए और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. गिल पार्थ की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए और उन्हें ना चाहते हुए भी पवेलियन लौटना पड़ा.

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल

---विज्ञापन---

जडेजा भी हुए फ्लॉप

शुभमन गिल के साथ-साथ रविंद्र जडेजा भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. जडेजा ने 6 गेंदों का सामना किया और वह महज 7 रन बनाकर चलते बने. जड्डू ने अपनी इस पारी में एक चौका जमाया, लेकिन वह जसिंदर की गेंद पर हरप्रीत को आसान सा कैच देकर चलते बने. जडेजा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी जडेजा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था. बल्ले से फ्लॉप रहने के साथ-साथ वह गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं निकाल सके थे.

First published on: Jan 22, 2026 04:32 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola