Asia Cup Under-19: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की शर्मनाक हरकत, भारतीय कप्तान की भिड़ंत से मचा बवाल

India vs Pakistan U19 Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप अंडर-19 फाइनल मुकाबला खेला गया था. पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराकर खिताब जीता. इस मैच में भारतीय कप्तान और पाकिस्तानी खिलाड़ी के बीच गरमा गरमी देखने को मिली थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

cricket News - 2025-12-21T190415.092

India vs Pakistan U19 Final: अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सका. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 347 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम काफी पीछे रह गई. इस मैच में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा के बीच गरमा गरमी देखने को मिली थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे और पाकिस्तानी खिलाड़ी के बीच हुई बहस

पाकिस्तान की ओर से तीसरा ओवर अली रजा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने दूसरी ही गेंद पर भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे को पवेलियन लौटाया. आयुष मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलना चाहते थे. लेकिन कैच आउट हो गए. इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज आयुष को आउट कर जश्न मनाने लगा. इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आयुष को अपशब्द भी कहा, जिसके बाद बवाल मच गया. पवेलियन की ओर लौट रहे आयुष पाकिस्तानी खिलाड़ी की बदतमीजी के बाद वापिस उनकी ओर बढ़ने लगते हैं. इसके बाद माहौल और गरम हो जाता है. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

पाकिस्तान बना चैंपियन

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347/8 रन बनाए थे. हमजा जहूर ने 14 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली, जबकि समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 172 रन बनाए. उन्होंने 17 चौके के अलावा 9 छक्के भी जड़े. इसके अलावा अहमद हुसैन ने 72 गेंदों में 56 रनों का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन ही बना सकी. कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर सका.

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट दीपेश देवेंद्रन ने लिए. उन्होंने 3 पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा खिलन पटेल को भी 2 विकेट मिले. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन किशन सिंह ने लुटाए. उन्होंने 5 ओवर में 50 रन खर्च किए. पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अली रजा रहे. उन्होंने 6.2 ओवर में 42 रन खर्च कर 4 विकेट लिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ