AUS vs SA Preview: सेमीफाइनल पर होंगी दोनों टीमों की नजरें, जानिए मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियां

Australia vs South Africa: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 25 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

AUS vs SA

Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 25 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच रावलपिंडी में खेला जाना है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में अफगानिस्तान को हराया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह मजबूत की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए भिड़ने वाले हैं। इस मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियां आप नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

हेड टू हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 110 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 51 मैच जीते हैं। जबकि साउथ अफ्रीका ने 55 मुकाबला जीता है। 3 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं। इसके अलावा एक मैच रद्द हुआ है।

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

इस मैच में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है। 25 फरवरी को बारिश की संभावना 50 से 70 प्रतिशत है। ऐसे में बारिश का असर खेल पर भी पड़ सकता है।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी , बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल , तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा , रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, एडम जम्पा।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ