SA vs IND: चौथे टी20 में इस खिलाड़ी का हो सकता है डेब्यू, क्या सूर्यकुमार यादव देंगे मौका?

South Africa vs India 4th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव एक युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दे सकते हैं।

SA vs IND

SA vs IND

South Africa vs India 4th T20I: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। फिलहाल सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 2 मैच टीम इंडिया और एक मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है। अब सीरीज का आखिरी मैच आज रात 8:30 बजे खेला जाएगा। जहां टीम इंडिया मैच को जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा करना चाहेगी तो वहीं साउथ अफ्रीका सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। वहीं आज आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया की तरफ से एक युवा खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

क्या इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?

तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन आखिर में जिस तरह से साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई की थी लग रहा था टीम इंडिया मैच हार जाएगी। वहीं तीसरे मैच में टीम इंडिया की तरफ से रमनदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला था।

विज्ञापन

विज्ञापन

रमनदीप का डेब्यू भी काफी शानदार रहा और उन्होंने पहले ही गेंद पर छक्का मारा था। वहीं आज कप्तान सूर्यकुमार यादव युवा तेज गेंदबाज विजयकुमार को मौका दे सकते हैं। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में विजयकुमार को चुना गया है लेकिन अभी तक उनको प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन

विजयकुमार को हमने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए देखा था। अभी तक उन्होंने आईपीएल में 11 मैच खेले हैं। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए विजयकुमार ने 13 विकेट चटकाए हैं। चौथा और आखिरी टी20 मुकाबला आज भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे जोहान्सबर्ग के द वांडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। पिछले मैच के हीरो रहे तिलक वर्मा से एक बार फिर फैंस को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ