AUS vs PAK: दूसरे वनडे मैच के लिए हुआ पाकिस्तान की टीम का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा मैच एडिलेड में 8 नवंबर को होगा। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है।

ind vs - 2024-11-07T220316.903

AUS vs PAK:ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उसकी कोशिश इस मैच में जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी करने की होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की नजरें इस सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी।

जानें कैसी होगी पाकिस्तान की प्लेइंग XI

दूसरे वनडे मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर फैजल अकरम को डेब्यू देने पर कुछ चर्चा हुई थी। लेकिन पिच देखने के बाद टीम मैनेजमेंट ने अपना फैसला बदल दिया। टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी।

शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन और नसीम शाह एक बार फिर से साथ में नजर आएंगे। नसीम शाह को पिछले मैच के दौरान चोट लग गई थी, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हैं। पाकिस्तान टीम को एक बार फिर से पार्ट टाइम स्पिनर्स पर भी निर्भर रहना होगा। आगा सलमान, सैम अयूब और कामरान गुलाम स्पिन विभाग की जिम्मेदारी उठाएंगे।

बाबर आजम पर टिकी निगाह

सलामी बल्लेबाज के रूप में एक बार फिर से अब्दुल्ला शफीक और सैम अयूब नजर आएंगे। पहले मैच में ये दोनों ही बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हुए थे। ऐसे में अब ये दोनों इस मैच में बड़ी अपरी खेलना चाहेंगे। इसके अलावा सभी की बाबर आजम पर टिकी हुई है। बाबर इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। मेलबर्न में भी वो 37 रन बनाकर आउट हो गए थे। वो भी इस मैच में बड़ी पारी खेलकर अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद हसनैन की जगह ऑलराउंडर आमिर जमाल को आजमाने की बात चल रही है, लेकिन कोच जेसन गिलेस्पी सहित टीम प्रबंधन का मानना ​​है कि हसनैन को सिर्फ एक मैच के बाद बाहर करना गलत होगा क्योंकि वह एक साल से अधिक समय के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे।”

दूसरे वनडे के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद रिज़वान (कप्तान और विकेटकीपर), आगा सलमान (उप-कप्तान), सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, इरफान खान नियाजी, कामरान गुलाम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, मुहम्मद हसनैन और नसीम शाह।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ