Asian Games 2026: भारत को कड़ी टक्कर देने वाली जापान की टीम अफगानिस्तान के सामने हुई फुस्स, मिली करारी हार

Asian Games 2026: हाल ही में भारत को कड़ी टक्कर देने वाली जापान की टीम को एशियन गेम्स में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 48 रनों से करारी झेलनी पड़ी है. 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम सिर्फ 81 रन पर ही ढेर हो गई.

Japan vs Afghanistan

Japan vs Afghanistan (PIC Credit - @ACBofficials/X)

Asian Games 2026, Japan vs Afghanistan: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है. गुरुवार, 24 सितंबर को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान जापान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें हाल ही में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देने वाली जापान की टीम को 48 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ मुकाबले में जापान की टीम ने आखिरी गेंद तक लड़ाई लड़ी थी और बारिश के कारण 5-5 ओवर्स के हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज सकी.

विज्ञापन

यह भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल मुकाबला था, जो बेहद रोमांचक साबित हुआ. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जापानी टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 81 रन पर ढेर हो गई. इस हार के साथ ही जापान के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मदी कम हो गई है, जबकि अफगानिस्तान ने जीत के साथ अगले स्टेज के लिए अपना मजबूत कदम बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने बनाए थे 129 रन

इस मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को सिर्फ 14 रन पर पहला झटका लग गया. हसन ईसाखिल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद करीम जनत 21 रन और मोहम्मद अकरम 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अफगानिस्तान की टीम ने 68 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए. इसके बाद कप्तान दरवेश रसूली ने 29 रन और मोहम्मद इशाक ने 25 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए. वहीं, जापान की ओर से शोमा सुगाया और इब्राहिम तकाहाशी ने 2-2 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें- ‘वर्ल्ड कप जीतने में 17 साल नहीं लगे…’, टीम इंडिया के आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर, दिया करारा जवाब

विज्ञापन

जापान की टीम 81 रन पर हुई ढेर

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शून्य के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया. ओपनर लचनल यामामोटो-लेक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग 14 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए. 60 रन के स्कोर पर जापान को लगातार तीन झटके लगे और आधी टीम पवेलियन लौट गई. विकेट गिरने का सिलसिला यहीं नहीं रुका और टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई. जापान की टीम 19.3 ओवर में 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान की ओर से अरब गुल मोमंद ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, जबकि नांगेयालिया खारोटी ने 3 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ