'वर्ल्ड कप जीतने में 17 साल नहीं लगे...', टीम इंडिया के आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर, दिया करारा जवाब

Gautam Gambhir Slams Critics: भारतीय T20I टीम का वर्ल्ड कप 2026 के बाद प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और उन्हें लगातार 7 मैचों में हार मिली थी. कई फैंस ने इसकी आलोचना की थी और और अब गौतम गंभीर ने उन सभी को करारा जवाब दिया.

gautam gambhir shreyas iyer tilak varma

गौतम गंभीर ने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब (Image: ANI)

Gautam Gambhir Slams Critics: T20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए. सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी समेत कुछ युवा खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया था. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में भारत को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई. अब गौतम गंभीर ने इसी विषय पर बात करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है और टीम इंडिया का पक्ष लिया है.

विज्ञापन

आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा कि एक खराब सीरीज या कुछ मैच यह साबित नहीं कर सकते कि टीम खराब है. उन्होंने यह भी बताया कि दो साल तक टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज में अनडिफिटेड रही है, जो अपने आप में बड़ी बात है. उन्होंने कहा, ‘खेल के इतिहास में कौन सी टीम एक वर्ल्ड कप से अगले वर्ल्ड कप तक अनडिफिटेड रही है? इन लोगों को दूसरा वर्ल्ड कप जीतने में 17 साल नहीं लगे थे. उन्होंने सिर्फ 17 महीनों में अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीत लिया. एकदम से एक खराब सीरीज या तीन खराब गेम जाने से वह बुरे खिलाड़ी नहीं बन जाते हैं और ना ही टीम बुरी हो जाती है.’

विज्ञापन

इंग्लैंड-आयरलैंड सीरीज में भारत ने किया था निराश

भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में 2-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. आयरलैंड ने कभी भी भारत को नहीं हराया था. यह भारतीय T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक सीरीज हार में से एक रही थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में भी टीम इंडिया को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने T20I में किया जोरदार कमबैक

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में भले ही टीम इंडिया को हार मिली, लेकिन उन्होंने अच्छा कमबैक किया. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में भारत को 3-0 से जीत मिली. इसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया और जापान को 22 सितंबर को हार थमाई. टीम इंडिया की 7 मैचों की जीत की स्ट्रीक चल रही है और वह एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने की भी बड़ी दावेदार नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर के T20I कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन उन्होंने शानदार तरीके से कमबैक किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ