वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित-विराट बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, खतरे में सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने वाला है. इस सीरीज में सबकी नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहने वाली हैं. रोहित-विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

Rohit Sharma and Virat Kohli

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी सबकी नजरें (Pic Credit- ANI)

IND vs WI, Rohit Sharma-Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर साथ में धमाल मचाते नजर आएंगे. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित-विराट अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. वहीं, इस सीरीज में रोहित-विराट के पास 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के पास 2 बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने का मौका

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं. रोहित अब तक भारत के लिए खेले 288 वनडे मैचों में 11895 रन बना चुके हैं. अब उन्हें 12 हजार के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए 105 रन और बनाने हैं. इसके अलावा, रोहित के पास बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने का मौका है. हिटमैन को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए 135 रनों की जरूरत है. वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में इन दो बड़ी उपलब्धियों को आसानी से अपने नाम कर सकते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज विराट कोहली के लिए बेहद खास रहने वाली हैं. कोहली वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं. वह भारत के लिए अब तक खेले 314 वनडे मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बना चुके हैं. अब कोहली को इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने के लिए सिर्फ 59 रनों की जरूरत है. वहीं, कोहली अगर 15000 वनडे रन पूरा कर लेते है तो वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे. इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

सचिन ने 15000 वनडे रन तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेली थी, जबकि कोहली ने अब तक 302 पारियां ही खेली हैं. इसके अलावा, किंग कोहली लिस्ट ए क्रिकेट में शतकों के मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं. लिस्ट ए में सचिन के नाम 60 शतक दर्ज हैं, जबकि कोहली अब तक 59 शतक लगा चुके हैं. ऐसे में अगर कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक लगाने में सफल होते हैं तो वो सचिन को रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिररुवनंतपुरम में खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. इस वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे.

विज्ञापन
  • पहला वनडे – 27 सितंबर, तिररुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे – 30 सितंबर, गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे – 3 अक्टूबर, न्यू चंडीगढ़

ये भी पढ़ें- चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की विदाई पक्की, BCCI ने किया ऐलान, जानिए कब खत्म होगा कार्यकाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ