150 KMPH की स्पीड, 9 मैच में 20 विकेट, भारत को मिला नया 'उमरान मलिक'

Ashok Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम में हर साल कई खिलाड़ी जगह बना पाते हैं, लेकिन कम ही खिलाड़ी देश के लिए लंबे समय तक खेल पाते हैं. अपनी रफ्तार से लाखों दिलों पर राज करने वाले उमरान मलिक भी भारत के लिए अब तक लंबा नहीं खेल पाए. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि भारत को उमरान जैसा ही एक तेज गेंदबाज मिल चुका है.

उमरान मलिक और अशोक शर्मा

उमरान मलिक और अशोक शर्मा

Ashok Sharma: इन दिनों भारत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारत के कई स्टार खिलाड़ियों के अलावा युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा काफी सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी तेज रफ्तार भरी गेंदबाजी. वह इस टूर्नामेंट में अपनी घातक गेंदबाजी से आग उगल रहे हैं. ऐसे में अब भारत को दूसरा उमरान मलिक मिल गया है.

विज्ञापन

कौन हैं अशोक शर्मा?

अशोक शर्मा 23 साल के हैं. वह पहली बार टी-20 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कर रहे हैं. साल 2002 में जन्में अशोक आईपीएल 2022 में केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि आईपीएल 2025 में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं. राजस्थान ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने दल का हिस्सा बनाया था. अब एक बार अशोक शर्मा सैयद मुश्ताक अली में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सभी की नजरों में आ चुके हैं.

विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह 150.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी गेंद फेंक चुके हैं. इसके अलावा वह 148 KMPH की स्पीड से लगातार गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत को दूसरा उमरान मलिक मिल गया है. इस सीजन वह सौराष्ट्र और उत्तराखंड के खिलाफ 4-4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस साल ही उन्होंने राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली में डेब्यू किया है.

ये भी पढ़ें: 100 बेबी! जब हार्दिक पांड्या ने पूरा किया विकेटों का शतक, तो चहक उठीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा

विज्ञापन

झटके सबसे ज्यादा विकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में अशोक ने अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. वह इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके हैं. अब तक खेले गए 9 मैच में उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी रफ्तार और घातक गेंदबाजी को देख ऐसा लग रहा है कि वह आईपीएल 2026 ऑक्शन में करोड़ों रुपये कमा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ