U19 Asia Cup: भारतीय क्रिकेटर किशन कुमार सिंह ने बांधा पाकिस्तानी खिलाड़ी के जूते का फीता, वीडियो वायरल

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच जब कभी क्रिकेट मैच होता है, तो मैदान और स्टेडियम में जंग जैसे हालात होते हैं. हालांकि कभी-कभी ग्राउंड पर ऐसे मोमेंट कैप्चर हो जाते हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाते हैं.

Kishan Kumar Singh

Kishan Kumar Singh

Kishan Kumar Singh Ties Pakistani Cricketer’s Shoelaces: अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 90 रनों एकतरफा जीत हासिल की, लेकिन नतीजे से हटकर, भारतीय तेज गेंदबाज किशन कुमार सिंह के खेल भावना वाले एक मोमेंट ने सबका ध्यान खींचा. पाकिस्तान की पारी के दौरान, किशन ने न सिर्फ गेंद से बेहतरीन परफॉर्म किया, बल्कि एक ऐसा काम भी किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

विज्ञापन

किशन ने की पाक खिलाड़ी की मदद

ये वाक्या 36 ओवर के बाद हुआ जब पाकिस्तानी बल्लेबाज हुजैफ एहसान के दाहिने जूते का फीता खुल गया. क्रीज पर रहते हुए उसे ठीक करने में दिक्कत हो रही थी, तो हुजैफा ने मदद मांगी, और किशन ने आगे बढ़कर उसके जूते के फीते बांध दिए. इस पल को ब्रॉडकास्ट कैमरों ने कैद कर लिया और जल्द ही ये इंटरनेट पर, खासकर पाकिस्तानी फैंस के बीच, तेजी से वायरल हो गया, जिन्होंने यंग इंडियन फास्ट बॉलर के इस बिहेवियर की तारीफ की.

विज्ञापन

राइवलरी के बावजूद गुड गेस्चर

इस तस्वीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा छेड़ दी, जिसमें कई लोगों ने दोनों टीमों के बीच तल्ख राइवलरी के बावजूद किशन द्वारा दिखाई गई खेल भावना की तारीफ की. बीसीसीआई ने आईसीसी के गुजारिश के बावजूद अपनी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ जारी रखी, हालांकि टेंशन के बीच किशन कुमार के इस गेस्चर काफी तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

भारत की शानदार जीत

मैच की बात करें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी नहीं चले, लेकिन आरोन जॉर्ज ने शानदार 85 रन की पारी खेली. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवर में महज 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इंडिया ने ये मैच 90 रन से जीत लिया. भारत की तरफ से कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने 3-3, इसके अलावा किशन कुमार सिंह ने 2 विकेट हासिल किए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ