भारत-पाकिस्तान मैच पर आया IPL चेयरमैन का बड़ा बयान, कहा-सरकार ने….

 India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में भिड़ने के लिए तैयार हैं। ये पहला मौका है जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देश आपस में भिड़ेंगे। भारत-पाकिस्तान मैच पर अरुण धूमल का बयान सामने आया है।

cricket News - 2025-09-12T160438.313

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है। 10 सितंबर को खेले गए मुकाबले में भारत का मुकाबला यूएई के खिलाफ हुआ था। भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर अपना आगाज शानदार अंदाज में किया था। भारत और पाकिस्तान मैच का कई लोग विरोध भी कर रहे हैं। वहीं, अब आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या बोले अरुण धूमल?

भारत और पाकिस्तान मैच पर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि मैं भारतीय टीम को एशिया कप के लिए शुभकामनाएं देता हूं। सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि जहां तक द्विपक्षीय मैचों की बात है, हम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे। लेकिन जब आपके पास ऐसी एसीसी ट्रॉफी या आईसीसी ट्रॉफी होगी, तो हमें उसमें भाग लेना होगा। इसलिए हम सरकार की सलाह पर ही चलेंगे।

विज्ञापन

अरुण धूमल के अलावा देश की कई जानी मानी हंस्तियों ने भारत-पाकिस्तान पर अपनी प्रतियक्रिया दी हैं।

एशिया कप में सबसे सफल टीम भारत

एशिया कप इतिहास पर नजर डालें तो भारत ने सबसे ज्यादा बार खिताब जीते हैं। टीम इंडिया ने अब तक कुल 8 खिताब अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका दूसरी सबसे सफल टीम है। इस टीम ने कुल 6 बार खिताब को अपने नाम किया है। वहीं पाकिस्तान ने अब तक 2 खिताब को अपने नाम किया है। इसके अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान यूएई और अन्य एशियाई देशों को अभी भी अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। भारत ने साल 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010,2016, 2018 और 2023 में खिताब को अपने नाम किया था। भारत एशिया कप 2025 पर भी भी अपना खिताब जमाने के लिए तैयार है। पहली बार सूर्यकुमार यादव भारत के लिए एशिया कप में कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में उनसे खासा उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ