फिर नए विवाद में फंसे अर्शदीप सिंह, MI और टीम इंडिया के क्रिकेटर के खिलाफ की रंगभेदी टिप्पणी, सोशल मीडिया पर भड़का फैंस का गुस्सा

आईपीएल 2026 के बीच अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी पर रंगभेदी टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तेज गेंदबाज को अब चारों ओर से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह

तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह

IPL 2026: आईपीएल 2026 का घमासान जारी है. भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए भाग ले रहे हैं. इस बार बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. आईपीएल 2026 के बीच अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा पर रंगभेदी टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी चर्चा में है.

विज्ञापन

अर्शदीप का वीडियो हुआ वायरल

14 मई को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले अर्शदीप सिंह का एक वीडियो काफी चर्चा में है. उन्होंने टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा पर रंगभेदी टिप्पणी की है. वीडियो को अर्शदीप ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है, जिसमें वह तिलक को ‘ओए अंधेरे’ कहकर संबोधित कर रहे हैं. इसके बाद तिलक वर्मा हंसकर कहते हैं कि कल मैच है मैच पर फोकस करना. फिर अर्शदीप कहते हैं कि तूने सनस्क्रीन नहीं लगाई. जिसपर तिलक वर्मा कहते हैं हां लगाई है.

विज्ञापन

अब अर्शदीप को सोशल मीडिया पर फैंस आड़े हाथ ले रहे हैं. उनके द्वारा तिलक पर की गई रंगभेदी टिप्पणी पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. सोशल मीडिया पर अर्शदीप को इस वजह से ट्रोल होना पड़ रहा है. फैंस अपना गुस्सा लगातार जाहिर कर रहे हैं.

विज्ञापन

कैसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

तिलक वर्मा अब तक आईपीएल में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में अब तक 26.10 की औसत के साथ 261 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया है. तिलक की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. वहीं, अर्शदीप सिंह ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उन्होंने 9.92 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ