IND vs BAN: दिल्ली में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, बुमराह-हार्दिक को छोड़ सकते हैं पीछे

Arshdeep Singh: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका होगा। इस तेज गेंदबाज ने पहले मैच में बांग्लादेश की कमर तोड़ते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे।

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh: भारत ने रविवार को ग्वालियर में तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से मात दी। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच अब दिल्ली के अरुण जेटली इंटरनेशनल स्टेडियम में नौ अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका होगा। अर्शदीप भारत की बांग्लादेश पर सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत में स्टार बनकर उभरे थे। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 3.5 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन के आगे बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में मात्र 127 रन पर ढेर हो गई।

अर्शदीप के पास बुमराह-हार्दिक को पछाड़ने का मौका

अर्शदीप के नाम अभी टी-20 इंटरनेशनल में 86 विकेट दर्ज हैं और वो भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। 25 साल के इस खिलाड़ी को यहां हार्दिक पांड्या को पछाड़ने के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है। वहीं अगर अर्शदीप दूसरे टी-20 में अगर चार विकेट अपने नाम कर लेते हैं तो वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले के मामले में जसप्रीत बुमराह को पछाड़ देंगे। फिलहाल बुमराह 89 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

चहल हैं टॉप पर

मौजूदा समय में युजवेंद्र चहल 96 विकेट के साथ टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं। उनके बाद 90 विकेट के साथ भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी-20 मैच शनिवार 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।


दूसरे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

दूसरे टी-20 के लिए बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग XI: लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महमुदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ