हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड से शर्मनाक हार के बाद सख्त मूड में अजीत अगरकर! कोच गंभीर से की 'गंभीर' चर्चा

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद मुंबई में अजीत अगकर और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच काफी देर तक चर्चा हुई।

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-0 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय टीम को 28 साल बाद घर में क्लीन स्वीप होना पड़ा। टीम इंडिया के लगभग बल्लेबाज इस सीरीज में कमजोर दिखे। टीम के स्टार बल्लेबाजों से लेकर युवा बल्लेबाज इस सीरीज में खराब प्रदर्शन करते हुए नजर आए, जिसकी वजह से रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम को शर्मनाक अंदाज में सीरीज गंवानी पड़ी। तीसरा मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच गंभीर चर्चा हुई।

सख्त मूड में अजीत अगरकर!

तीसरा वनडे मैच 1 नवंबर से मुंबई में खेला जा रहा था। मैच का नतीजा तीसरे ही दिन आ गया। इस मैच में पंत और शुभमन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। शर्मनाक हार के बाद अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच चर्चा हुई। जाहिर है कि भारतीय टीम की शर्मनाक हार से अजीत अगरकर खुश नहीं हैं। मैच के तुरंत बाद ही उन्हें सख्त मूड में देखा गया। दोनों की बातचीत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की रणनीतियों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

गंभीर की कोचिंग पर उठ रहे सवाल

गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की कोचिंग संभालने के बाद श्रीलंका का दौरा किया था। जहां पर 3 मैच की खेली गई वनडे सीरीज में भारत को मुकाबला गंवाना पड़ा था। इसके बाद न्यूजीलैंड के सामने भारतीय टीम को शर्मनाक तरीके से 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। भारतीय टीम मुंबई टेस्ट मैच में 147 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। भारतीय टीम ने 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235/10 रन बनाए थे। टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए। शुभमन गिल ने 146 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 60 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 121 रनों पर सिमट गई। भारत को 25 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर उठा सवाल, क्या थर्ड अंपायर ने कर दी जल्दबाजी?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola