IND vs BAN: भारतीय टीम ने कानपुर में खेले गए दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन कर मेहमान टीम को हार का स्वाद चखाया और 2 मैच की खेली गई टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया। बांग्लादेश को मिली करारी शिकस्त के बाद हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत का लोहा माना और साथ में इस हार से काफी दुखी भी हुए।
चंडिका हथुरुसिंघा का छलका दर्द
भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा ने दर्द साझा किया। इस दौरान उन्होंने अपने बयान में भारतीय टीम का लोहा माना। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय रोहित और उनकी टीम को जाता है। ये हार वास्तव में आहत कर रही है। बल्लेबाजी निराशाजनक रही है। हम पिछली कुछ श्रृंखलाओं में अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। हम पाकिस्तान में जीत के लिए खुद को बहुत अधिक दोषी नहीं मानते। इसलिए हमें इस परिणाम के बाद बहुत अधिक निराश नहीं होना चाहिए। हम भारत में बहुत कुछ सीख रहे हैं।
जाहिर है कि दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सभी विभाग फ्लॉप रहा। बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
भारत ने आक्रामक खेल से जीता मुकाबला
कानपुर टेस्ट में पहले दिन बारिश की वजह से पूरा खेल नहीं हो सका। दूसरे और तीसरे दिन भी बारिश की वजह से खेल नहीं हुआ। इसके बाद चौथे और पांचवे दिन भारत ने आक्रामक बल्लेबाजी की और बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेलते हुए मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने 7 विकेट से मुकाबला जीता और टेस्ट में सबसे तेज 50,100, 200, 250 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों ने भी कई कीर्तिमान अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़ हासिल की नई उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
21 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
38 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines