Aaron Jones CPL: इस टी-20 वर्ल्ड कप में यूएसए की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में जगह बनाई थी। यूएसए ने पाकिस्तान जैसी टीम को शिकस्त देते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया था। यूएसए के इस शानदार प्रदर्शन में कई खिलाड़ियों का योगदान शामिल रहा। इसमें आरोन जोंस, सौरभ नेत्रवलकर, नीतीश कुमार, जैसे खिलाड़ियों ने हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। आरोन जोंस ने तबाही मचाते हुए विस्फोटक पारियां खेलीं। वह कई मौकों पर मोनांक पटेल की जगह टीम की कप्तानी करते भी नजर आए। जिसे दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों ने देखा। अब जोंस को इसी प्रदर्शन के दम पर कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में जगह मिल गई है।
सेंट लूसिया किंग्स ने खरीदा
जोंस को CPL ड्राफ्ट में सेंट लूसिया किंग्स ने खरीद लिया है। उनके पास बारबाडोस का पासपोर्ट है। इसलिए वह स्थानीय खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल हुए। किंग्स ने इस ड्राफ्ट में जोहान जेरेमिया, खारी कैंपबेल, अकीम ऑगस्टे और मिकेल गोविया को भी चुना है। जोंस हेनरिक क्लासेन, फाफ डु प्लेसिस, अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स और रोस्टन चेस जैसे बड़े खिलाड़ियों से सजी टीम के साथ खेलते नजर आएंगे।
कनाडा-पाकिस्तान के खिलाफ मचाया तूफान
29 साल के आरोन जोंस को हार्ड हिटर माना जाता है। उन्होंने कनाडा के खिलाफ नाबाद 94 रन की पारी खेल यूएसए को पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दिलाई थी। जोंस ने 40 गेंदों में 4 चौके-10 छक्के ठोक ये रन जड़े थे। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में 26 गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी खेली थी। ये मैच सुपर ओवर तक गया था। जिसमें जोंस ने 6 गेंदों में 11 रन बनाए थे। जोंस की शानदार पारी की वजह से यूएसए ने बड़ा उलटफेर करते हुए इस मैच में 5 रन से जीत दर्ज की थी।
सेंट लूसिया किंग्स की टीम :
हेनरिक क्लासेन, फाफ डु प्लेसिस, नूर अहमद, डेविड विसे, भानुका राजपक्षे, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, आरोन जोन्स, खारी पियरे, खारी कैंपबेल, शैड्रैक डेसकार्टे, मिकेल गोविया, मैकेनी क्लार्क, जोहान जेरेमिया, अकीम ऑगस्टे
ये भी पढ़ें: एमएस धोनी ने इस EV स्टार्टअप में किया इंवेस्ट, कंपनी ने फंडिंग से जुटाए 200 करोड़
ये भी पढ़ें: अमित मिश्रा ने विराट कोहली से बंद कर दी थी बातचीत, रोहित शर्मा के लिए कही दिल जीतने वाली बात
ये भी पढ़ें: Video: श्रीलंका दौरे पर कौन ले सकता है रोहित शर्मा की जगह, सामने आए ये 5 बड़े नाम
ये भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने डांस पर बवाल मचने के बाद दी अजीब सफाई, अब नहीं करेंगे ‘तौबा-तौबा’
ये भी पढ़ें: IND vs SL: कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? शिवम दुबे की जगह इस खिलाड़ी को मौका!
ये भी पढ़ें: Video: ऑस्ट्रिया ने कर दिया कमाल, 2 ओवर में जीत के लिए चाहिए थे 61 रन, मैदान में आया कप्तान का ‘तूफान’
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines