हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत-पाकिस्तान सीरीज पर बनेगी हिंदी फिल्म, आमिर खान के साथ ‘लगान’ बनाने वाले डायरेक्टर का ऐसा है प्लान!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म भारत और पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर बेस्ड होगी. आमिर खान ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है. वह आजाद भारत के पहले भारतीय कप्तान के रोल में नजर आएंगे.

विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच का इंतजार पूरी दुनिया में किया जाता है. इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं. अब आमिर खान ने इसी क्रम में बड़ा ऐलान कर दिया है. वह भारत और पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. एक्टर ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. फिल्म की शूटिंग भी इस साल शुरू हो जाएगी.

1952 की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज पर बनेगी फिल्म

दिग्गज अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म “लगान” के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ मिलकर 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले हैं. फिल्म को नीरज सिंह और पीयूष गुप्ता ने लिखा है. ये फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच खेली गई पहली टेस्ट सीरीज पर आधारित खेल ड्रामा फिल्म है. ये फिल्म खेल इतिहास के अध्याय को पर्दे पर लाएगी.

आमिर खान किस खिलाड़ी का निभाएंगे किरदार?

आमिर खान स्वतंत्र भारत के पहले क्रिकेट कप्तान लाला अमरनाथ के किरदार की भूमिका में होंगे, जिन्होंने 1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी. आमिर खान इस रोल को निभाने के लिए काफी उत्सुक हैं. उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. बताया जा रहा है कि आमिर को लाला अमरनाथ के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी और उन्हें वजन में भी बदलाव करना होगा.

विज्ञापन

आमिर खान के अलावा इस फिल्म में कई बड़े अभिनेता काम करेंगे, लेकिन इसकी जानकारी को फिलहाल गुप्त रखा गया है. इस प्रोजेक्ट का नाम अभी तय नहीं हुआ है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी अपने एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तले इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1952 में 5 मैचों की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज खेली गई थी. भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. इसके अलावा दो टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola