Aaj Kiska Match Hai | Today Match 13 June 2026: आज किसका मैच है? भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे मैच तो वहीं महिला T20 WC में होंगे 3 मुकाबले, जानें पूरी डिटेल्स

Today Cricket Match 13 June 2026: 13 जून को क्रिकेट में कई बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. एक तरफ भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, तो वहीं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मुकाबले खेले जाएंगे. आइए आपको बताते हैं इन मैचों से जुड़ी सभी डिटेल्स.

India vs Afghanistan (Image generated by AI)

India vs Afghanistan (Image generated by AI)

Today Cricket Match 13 June 2026: क्रिकेट फैंस के लिए आज यानी 13 जून का दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है. आज एक के बाद एक कई बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. एक तरफ भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, तो वहीं इंग्लैंड में जारी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मुकाबले देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, श्रीलंका में जारी ट्राई-नेशन ए सीरीज में भी एक अहम मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए आपको इन मुकाबलों से जुड़ी जानकारी देते हैं और बताते हैं कि ये मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.

विज्ञापन

क्रिकेट में आज किसका-किसका मैच है?

13 जून को क्रिकेट फैंस कुल 5 रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. सबसे पहले श्रीलंका में जारी ट्राई-नेशन ए सीरीज के तीसरे मैच में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें आमने-सामने होंगी. इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जिसपर दुनिया भर की नजरें टिकी होंगी. वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीमें भिड़ेंगी, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. वहीं, तीसरे मैच में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे मैच?

भारत और अफगानिस्‍तान (India vs Afghanistan) के बीच पहला वनडे मैच शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 1 बजे टॉस होगा.

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले कितने बजे होंगे?

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 13 जून को स्कॉटलैंड और आयरलैंड के बीच होने वाले पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा और वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

SL A vs AFG A ट्राई सीरीज मैच कितने बजे शुरू होगा?

श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाला ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों को अपने-अपने पिछले मुकाबले में भारत ए के खिलाफ हार मिली है, ऐसे में टीमें हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: ईशान-राहुल या यशस्वी, विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब

IND vs AFG 1st ODI: दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्‍तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

विज्ञापन

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ