जॉन सीना हार जाएंगे WWE चैंपियनशिप? 3 तरीके जिनसे दिग्गज की बादशाहत का SummerSlam में हो सकता है अंत

WWE चैंपियनशिप इस समय जॉन सीना के पास है और SummerSlam 2025 में वो कोडी रोड्स के खिलाफ टाइटल डिफेंड करेंगे। कुछ तरीके हैं, जिनसे कोडी द्वारा सीना की बादशाहत खत्म की जा सकती है।

WWE, Cody Rhodes, John Cena

कोडी रोड्स बनेंगे चैंपियन? (Image via WWE.com)

John Cena vs Cody Rhodes: SummerSlam 2025 में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। वो अब स्ट्रीट फाइट मैच में आमने-सामने आने वाले हैं। यह मैच धमाकेदार साबित हो सकता है। यह सीना की बादशाहत पर सबसे बड़ा खतरा है। कुछ कारणों से लगता है कि जॉन सीना अपनी WWE चैंपियनशिप हार जाएंगे। आइए तीन तरीकों पर नजर डालते हैं, जिनसे जॉन सीना का चैंपियन के रूप में सफर खत्म हो सकता है।

विज्ञापन

1. कोडी रोड्स मिला सकते हैं द रॉक से हाथ

कोडी रोड्स ने Elimination Chamber 2025 में द रॉक का ऑफर ठुकरा दिया था। इसके बाद जॉन सीना ने रॉक से हाथ मिलाया और कोडी पर हमला कर दिया। रॉक के साथ नहीं जुड़ना रोड्स के लिए बड़ी गलती रही, क्योंकि उनकी बादशाहत का अंत WrestleMania में हो गया।

विज्ञापन

हाल ही में कोडी रोड्स ने द रॉक के साथ जुड़ने के संकेत दिए हैं। वो उनकी तरह घडी पहन रहे हैं और SmackDown में उनका विलेन की तरह अंदाज भी देखने को मिला। संभव है कि रॉक SummerSlam में वापसी करते हुए कोडी रोड्स का साथ दें और जॉन सीना पर हमला करें।

विज्ञापन

2. कोडी रोड्स बिना किसी चीटिंग के जॉन सीना को दे सकते हैं मात

कोडी रोड्स WWE के सबसे बड़े बेबीफेस हैं। फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं और हमेशा उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिलती आई है। रिटायरमेंट टूर के दौरान भी जॉन सीना को कोडी रोड्स के खिलाफ स्टोरी में फैंस का साथ नहीं मिला। सभी कोडी की तरफदारी कर रहे थे। इससे पता चलता है कि रोड्स कितने ज्यादा लोकप्रिय हैं।

कोडी जब WrestleMania में हारे थे, तो कई सारे फैंस का दिल टूट गया था। WWE यह बात ध्यान रखते हुए कोडी रोड्स को आखिर जीतने के लिए बुक कर सकता है। वो कोडी को टॉप बेबीफेस होने के नाते बिना किसी चीटिंग के दिग्गज की बादशाहत खत्म करने का मौका दे सकते हैं।

विज्ञापन

3. आर-ट्रुथ का मिल सकता है कोडी रोड्स को साथ

आर-ट्रुथ हमेशा से जॉन सीना के बड़े फैन रहे हैं। जब सीना विलेन बन गए थे, तब भी ट्रुथ ने उनका ही पक्ष लिया। इसके बावजूद दिग्गज ने ट्रुथ पर हमला किया। आर-ट्रुथ की इसके बाद सीना से दुश्मनी देखने को मिली। जॉन ने दो मौकों पर ट्रुथ को चीटिंग से हराया है। पूर्व 24/7 चैंपियन अब पूरी तरह बदल चुके हैं और उन्हें जॉन सीना से अपनी दोनों हार का बदला लेना है।

विज्ञापन

वो SummerSlam 2025 में अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल मैच में दखल दे सकते हैं और जॉन सीना पर हमला करके उनकी हार का कारण बन सकते हैं। ऐसा करके वो दिग्गज से बदला ले सकते हैं और कोडी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ